फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार पहन रहे हैं साड़ी तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां

Sat, 13 May 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Sat, 13 May 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
You should never do these five silly mistakes while draping your saree
साड़ी
भारतीय महिलाओं में साड़ी को लेकर एक अलग ही क्रेज बना रहता है। वो ज्यादातर हर शादी या पार्टी में अपनी साड़ी को लेकर खासी उत्साहित रहती हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं कि साड़ी किसी भी महिला की सुंदरता में चार चांद लगा सकती है। जिसके लिए उसे सही तरीके से पहनना बेहद जरूरी है।


बता दें कि साड़ी पहनते वक्त हमें ब्लाउज, पेटीकोट, ज्वैलरी से लेकर अपने फूटवियर तक का ध्यान रखना चाहिए। लेकिन बावजूद इसके हम साड़ी पहनते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से हमें लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है।
You should never do these five silly mistakes while draping your saree
अधिक आभूषण
अधिक आभूषण
हमें साड़ी के साथ अपनी ज्वैलरी का चयन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आपका शरीर चलता-फिरता शोरूम ना नजर आए। हम अक्सर लोगों को दिखाने के लिए जरूर से ज्यादा ज्वैलरी पहन लेते हैं। जो आपके लुक को खराब कर देता है। 
 
You should never do these five silly mistakes while draping your saree
गलत स्टाइल
गलत स्टाइल
साड़ी को बांधते समय आपको उसे बांधने का सही तरीका पता होना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि साड़ी को कमर के किस हिस्से से कितना ऊपर या नीचे बांधा जाता है। बता दें साड़ी आपकी नाभि से ना तो ज्यादा ऊपर बंधी होनी चाहिए ना ही ज्यादा नीचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
You should never do these five silly mistakes while draping your saree
गलत बैग
बैग का चुनाव
साड़ी के साथ अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए आपको साड़ी के साथ लिए जाने वाले बैग का चयन भी अच्छे तरीके से करना होगा। स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप साड़ी के साथ पोटली बैग, क्लच बैग का उपयोग कर सकती हैं।
विज्ञापन
You should never do these five silly mistakes while draping your saree
गलत जूतों को चयन
गलत जूते
आमतौर पर हमारी साड़ी काफी नीचे बंधी होती है। जिसकी वजह से हमारे फुटवेयर किसी को दिखाई नहीं देते है। यही वजह है कि हम साड़ी के नीचे किसी भी तरह की चप्पल का चुनाव कर लेते है। लेकिन हमें हमेशा साड़ी के साथ स्लीपर या कील वाली चप्पलों को पहनने से बचना चाहिए। हमें हमेशा अपनी साड़ी के साथ मैच करते हुए फुटवेयर का ही चुनाव करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed