फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   the kapil sharma show is back in top 5 actor kiku sharda shares the latest trp ratings

टॉप 5 में लौटा कपिल का शो, फैंस को कहा 'शुक्रिया'

Thu, 08 Jun 2017 05:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Thu, 08 Jun 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
the kapil sharma show is back in top 5 actor kiku sharda shares the latest trp ratings
'द कपिल शर्मा शो'

कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कुछ दिनों से अपने शो को लेकर काफी परेशान चल रहे थे। जब से सुनील ग्रोवर, अली असगर, चंदन प्रभाकर, सुगंधा मिश्रा ने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ा तब से इसकी टीआरपी काफी नीचे चली गई थी लेकिन अब कपिल को राहत मिलती दिख रही है। दरअसल, उनके इस शो ने फिर से  टॉप 5 में जगह बना ली है।

विज्ञापन


एक्टर कीकू शारदा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें टीआरपी के मामले में उनका शो नंबर पांच पर है। कीकू ने ट्वीट किया, 'देश के हिंदी शो में टॉप पांच में वापसी। दोस्तों को धन्यवाद। हमें लोगों का मनोरंजन करना पसंद है और आगे भी करते रहेंगे।'
विज्ञापन

 


कीकू शो में अलग-अलग किरदारों से लोगों का मनोरंजन करते रहे हैं। वहीं सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने से पहले फैंस उनके रिंकू भाभी और मशहूर गुलाटी के किरदारों को बहुत पसंद करते थे। आज भी लोग सुनील को शो में याद करते हैं। हाल ही में एक फैन ने ट्विटर पर कपिल से पूछा था कि वो सुनील को शो में कब वापस ला रहे हैं। जिसके जवाब में कपिल ने कहा, 'जब उनका दिल करे। मैंने उन्हें कई बार कहा है। ' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed