सुनील ग्रोवर ने उड़ाया कपिल शर्मा का मजाक, कह दी इतनी बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जब से सुनील कपिल का शो छोड़कर गए हैं तब से 'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। हाल ही में एक फैन ने ट्विटर पर कपिल से पूछा कि वो शो में सुनील ग्रोवर को वापस कब ला रहे हैं। तो इसके जवाब में कपिल ने कहा कि जब भी उनका दिल करे। मैंने उन्हें कई बार कहा है।
Kapil paaji @WhoSunilGrover Sunil paaji ko wapis kab la rhe ho?
— Keerthy Sam ♥ KS (@khushal_offl) June 4, 2017
Please @KapilSharmaK9 sir 🙏🙏🙏😒😢😢
Jab b unka dil kare.. I told him many times ..
— KAPIL (@KapilSharmaK9) June 4, 2017
इसके बाद सुनील ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो डाला है। इस वीडियो की शुरुआत में लिखा आता है, 'खुश रह तू'। इसके बाद सुनील पीछे मुड़ते हैं और मजाकिया तरीके से रोने लगते हैं।
After Sunset. pic.twitter.com/5sqgGPhEPb
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) June 7, 2017
इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनील ने वीडियो में कपिल का मजाक बनाया है। इतना ही नहीं, कुछ का तो कहना है कि इन नकली आसंओं से वो कपिल के उन्हें शो में वापस बुलाने के प्रयास पर ही तंज कस रहे हैं।