सलमान के इस फैसले ने तोड़ा कपिल शर्मा का दिल, सुनील की बल्ले बल्ले
सलमान ने इस शो का प्रोमो शूट भी कर लिया है। इस खास शो को उनकी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन के लिए बनाया गया है। इसमें उनके साथ अली असगर, सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले नजर आएंगे।
टीओआई के एक सूत्र के अनुसार, 'हमने अभी प्रोमो शूट किया है जो जल्द ही ऑन एयर किया जाएगा। सुनील ग्रोवर प्रोमो का हिस्सा नहीं बन पाए क्योंकि वो अपने लाइव शो के लिए ट्रैवल कर रहे हैं। इस शो का हिस्सा वो लोग बने हैं जिन्होंने हाल ही में कपिल शर्मा के शो को अलविदा किया है।' कहा जा रहा है कि ये सब सलमान की मेहरबानी के कारण हुआ है। सलमान अली असगर के काफी करीब हैं। जब उन्हें पता चला कि अली पिछले तीन महीनों से कुछ नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने उन सभी के साथ एक स्पेशल एपिसोड शूट करने का तय किया।
अब जब सलमान कपिल शर्मा शो के पुराने साथियों के साथ नजर आ रहे हैं तो क्या इसका मतलब ये निकाला जाए कि वो इस बार कपिल के शो में नहीं नजर आएंगे। देखिए शूय की कुछ तस्वीरें-
A post shared by Azhar Khan (@beingazharkhan) on
#SalmanKhan with #DrSanketBhosle , #AliAsgar & #SungandhaMishra today !! #TubelightPromotion
A post shared by Azhar Khan (@beingazharkhan) on