{"_id":"59525bc44f1c1b5c338b479c","slug":"sath-nibhana-sathiya-devoleena-bhattacharjee-underwent-major-backbone-surgery-show-to-off-air-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'गोपी बहू' का हुआ ऑपरेशन, जल्द ऑफ एयर होगा शो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'गोपी बहू' का हुआ ऑपरेशन, जल्द ऑफ एयर होगा शो
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Tue, 27 Jun 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
देवोलीना भट्टाचार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी की 'गोपी बहू' यानी देवोलीना भट्टाचार्य को पिछले कुछ दिनों से पीठ में दर्द की शिकायत थी और जब ये दर्द असहनीय हो गया तो तुंरत उन्होंने डॉक्टर को दिखाया। यहां डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। इसके बाद उनकी बैकबोन का ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
दोवोलीना को नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनका ऑपरेशन करीब 2 घंटे चला। अब उन्हें स्पेशल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
एंटरटेंमेंट पोर्टल स्पॉटब्वॉय के अनुसार, शो की प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी वो मीटिंग में हैं इसलिए कुछ इसलिए उनके असिस्टेंट से बात की जाए। लेकिन सूत्र के मुताबिक, देवोलीना की बैकबोन की सर्जरी की गई है और वो काफी बेहतर महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कम से कम एक हफ्ते तक वो हॉस्पिटल में भर्ती रहेंगी। इस वजह से हो सकता है कि वो कुछ एपिसोड्स में नजर ना आएं।
वहीं ये भी खबरें सामने आ रही हैं कि 'साथ निभाना साथिया' जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। इसकी जगह 'तू सूरज मैं सांझ पिया जी' आएगा जो फिलहाल दिन में टेलीकास्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन