फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   POW Actress Sameksha Singh Accuses Bhabhi Ji Ghar Par Hain Producer Binaifer Kohli Of Harrasement

शिल्पा शिंदे के बाद अब इस एक्ट्रेस ने लगाया 'भाभी जी घर पर हैं' की प्रोड्यूसर पर हैरेसमेंट का आरोप

Wed, 05 Apr 2017 02:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Wed, 05 Apr 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
POW Actress Sameksha Singh Accuses Bhabhi Ji Ghar Par Hain Producer Binaifer Kohli Of Harrasement
समीक्षा सिंह
शिल्पा शिंदे के बाद अब एक और एक्ट्रेस ने टीवी प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। स्टार प्लस के सीरियल 'P.O.W' में इंदिरा का रोल निभाने वाली समीक्षा सिंह ने ये आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


समीक्षा ने कहा कि वो शिल्पा के सपोर्ट में इसलिए आई हैं क्योंकि बेनिफर ने उनको भी परेशान किया है। समीक्षा ने बेनिफर के बारे में बात करते हुए कहा, ''जारा' मेरा पहला सीरियल था और उस वक्त मुझे नहीं मालूम था कि इंडस्ट्री कैसे काम करती है। शो के सेट पर माहौल काफी खराब था और डायरेक्टर गाली-गलौज की भाषा का इस्तेमाल करते थे। जब मैंने इस बारे में बेनिफर से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसा होता रहता है।' समीक्षा ने आगे कहा कि डायरेक्टर को ऐसा करने के लिए बेनिफर ने कहा था ताकि कोई एक्टर उनके सिर पर ना चढ़ जाए। 'बेनिफर एक्टर्स के क्लोज-अप लेकर बॉडी डबल के साथ सीन शूट किया करती थीं ताकि वो हमारे शूट के दिन कम कर पैसे बचा सकें।'
विज्ञापन


इतना ही नहीं, समीक्षा ने बेनिफर पर पेमेंट रोकने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'अगर बेनिफर को 10 लाख की पेमेंट करनी होती थी तो वो केवल 2 लाख रुपये देती थीं और कहती थीं कि अगर नहीं लिए तो इनसे भी हाथ धो बैठोगी। वो कहती थीं कि टीआरपी कम है और चैनल ने अभी तक पैसे नहीं दिए हैं। मैं इसके खिलाफ CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन) भी गई लेकिन उन्होंने मुझ पर सेट पर कपड़े बर्बाद करने का झूठा इल्जाम लगा दिया। मुझे आज तक मेरी पेमेंट नहीं मिली है। एक साल तक परेशान रहने के बाद मैंने शो छोड़ दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा ने इस बारे में शिल्पा से भी बात की। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले 'भाभी जी घर पर हैं' में अंगुरी भाभी का रोल निभा कर फेमस हुए शिल्पा शिंदे ने शो की प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली के पति संजय कोहली के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बेनिफर के खिलाफ परेशान करने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed