फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   After BreakUp With Sushant Singh Rajput, Ankita Lokhande Is Dating This Businessman

सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड को मिला नया प्यार, कर रही हैं इस बिजनेस मैन को डेट

Thu, 06 Apr 2017 05:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 06 Apr 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
After BreakUp With Sushant Singh Rajput, Ankita Lokhande Is Dating This Businessman
अंकिता लोखंडे
सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेक-अप के बाद अंकिता लोखंडे काफी अकेली हो गईं थीं लेकिन लगता है कि अब उन्हें कोई मिल गया है। खबरें आ रहीं हैं कि अंकिता आजकल किसी को डेट कर रही हैं।
विज्ञापन


सुनने में आ रहा है कि अंकिता बिजनेस मैन विकास जैन को डेट कर रही हैं। विकास टीवी सितारों की बॉक्स क्रिकेट लीग में खेलने वाली मुंबई टीम के सह-मालिक हैं। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे लेकिन करीब अब आए हैं। दोनों की मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी।
विज्ञापन


विकास को अक्सर अंकिता के घर जाते हुए भी देखा गया है। और तो और, दोनों कई बार दोस्तों के साथ मस्ती करते भी दिखे हैं। विकास इससे पहले एक्ट्रेस टिया बाजपेयी को डेट कर चुके हैं। टिया ने फिल्म 'हॉन्टेड' और '1920' में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलिए अंकिता के नए ब्वॉयफ्रेंड से

After BreakUp With Sushant Singh Rajput, Ankita Lokhande Is Dating This Businessman
अंकिता लोखंडे और विकास जैन - फोटो : Bollywood Life
अंकिता भी 'पवित्र-रिश्ता' के अपने को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ 6 साल लंबे रिलेशनशिप में थीं। दोनों की गुपचुप शादी तक की खबरें आ गई थीं लेकिन फिर दोनों ने ऐलान कर दिया कि अब वो साथ नहीं हैं। उनके ब्रेक-अप से उनके फैंस को काफी झटका लगा था क्योंकि दोनों की जोड़ी टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक थी।

अंकिता से ब्रेक-अप के बाद सुशांत ने बॉलीवुड का रुख कर लिया और कृति सेनन डेट करने लगे वहीं अंकिता को ब्रेक-अप से उबरने में ही काफी वक्त लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed