फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   katrina kaif fusses over a KISS with Ranbir Kapoor in jagga jasoos

रणबीर को दिए 'किस' कटवाने पर तुली कैटरीना कैफ, सता रहा कौन सा डर

Thu, 06 Apr 2017 12:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Thu, 06 Apr 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif fusses over a KISS with Ranbir Kapoor in  jagga jasoos
कैटरीना कैफ और रणवीर कपूर
शायद इसी को कहते हैं नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। खबर है कि जग्गा जासूस में रणबीर सिंह के साथ किस सीन दे चुकी कैट अब चाहती हैं कि किस सीन फिल्म से काट दिए जाएं। इसी बात को लेकर कैट औऱ फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु के बीच लड़ाई तक हो गई है।
विज्ञापन


रणवीर कपूर और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' की रिलीज की अभी तक सात बार तारीखें बदली जा चुकी हैं। हालांकि इसकी रिलीज अब 14 जुलाई को होनी है। बताया जा रहा है इस फिल्म में कैटरीना और रणवीर के लिप-लॉक सीन हैं, इस सीन्स को शूट तो कर लिया गया है लेकिन अब इन सीन्स की स्क्रीनिंग को लेकर कैटरीना अपना मन बदलती नजर आ रही हैं। कैटरीना नहीं चाहती कि किसिंग सीन्स को रिलीज किया जाए।
विज्ञापन


इन सीन्स को फिल्म से हटाने के लिए कैटरीना ने फिल्म 'जग्गा जासूस' के डायरेक्टर अनुराग बासु से बात भी की है लेकिन आपको बता दें अनुराग इस बात के लिए तैयार नहीं हुए कि इन सीन्स को हटाया जाए। वो इन सीन्स को रिलीज करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

katrina kaif fusses over a KISS with Ranbir Kapoor in  jagga jasoos
कैटरीना कैफ और रणवीर कपूर
शायद कैटरीना नहीं चाहती कि ब्रेक-अप होने के बाद उनके एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ ऐसे रोमांटिक सीन्स की स्क्रीनिंग की जाए जिससे पुराने दिन याद कर उनकी फिलिंग्स को ठेस पहुंचे।

आपको बता दें ये फिल्म 80 करोड़ के बजट में बनी है। रणवीर और कैटरीना इससे पहले फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'राजनीति' 'बोम्बे टाकिज' और 'फुद्दु' में धमाल मचा चुके हैं। इस जोड़ी के फैंस एक बार फिर इन दोनो को साथ में परदे पर देखने का इंतजार कर रहें हैं।

बता दें ब्रेक-अप होने के बाद इन दोनो की साथ में ये पहली फिल्म हैं।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed