{"_id":"59ba8c104f1c1b37688b48ee","slug":"makers-plan-to-shoot-multiple-endings-of-game-of-thrones-8-to-avoid-leaks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Game Of Thrones-8 का क्लाइमैक्स नहीं होगा लीक, मेकर्स ने बनाया ये मास्टर प्लान","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Game Of Thrones-8 का क्लाइमैक्स नहीं होगा लीक, मेकर्स ने बनाया ये मास्टर प्लान
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Thu, 14 Sep 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
लीक्स के बावजूद कम नहीं हुई दर्शकों की तादाद
- फोटो : HBO
'गेम ऑफ थ्रोन्स' का पिछला सीजन अपनी स्टोरीलाइन, ट्विस्ट या कास्ट से ज्यादा एपिसोड के लीक होने और स्पॉइलर्स की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहा। हैकरों ने एचबीओ डाटा के टेराबाइट को हासिल कर शो के प्रसारित होने से पहले ही उसकी स्क्रिप्ट का खुलासा कर दिया था। इतने से मन नहीं भरा तो एपिसोड के ऑन एयर होने के कछ दिन पहले ही वीडियो लीक कर दिये। हालांकि इतने लीक्स के बावजूद दर्शकों की तादाद में कमी नहीं आई।
विज्ञापन
ऐसे होगी क्लाइमैक्स की शूटिंग
एक्टर्स को भी नहीं पता होगी एंडिंग
- फोटो : HBO
'द मॉर्निंग कॉल' के अनुसार, इस सीरीज के फाइनल सीरीज में दर्शकों का मजा किरकिरा न हो यह सुनिश्चित करने के लिए मेकर्स ने फैसला किया है कि वे क्लाइमैक्स के अलग-अलग वर्जन को शूट करेंगे। यानी, कहानी का अंत क्या रहा यह जानने के लिए इसमें काम करने वाले एक्टर्स को भी शो के ऑन एयर होने तक का इंतजार करना होगा।
पढ़ें: गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लीक किया 'Game of Thrones' का एपिसोड!
पढ़ें: गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लीक किया 'Game of Thrones' का एपिसोड!
विज्ञापन
मेकर्स को खुद पे भरोसा नहीं क्या!
आठवें सीजन में खत्म हो जाएगा गेम ऑफ थ्रोन्स
- फोटो : HBO
अगर सेट की कोई तस्वीर या वीडियो लीक हो भी गई तो इस बात की गारंटी नहीं वह विश्वसनीय ही हो। हालांकि, इसका दूसरा पहलू यह भी है कि एचबीओ ने भी मान लिया है कि वह इस सीरीज के एपिसोड्स लीक होने से नहीं रोक सकते। एचबीओ के ओरिजनल प्रोग्रामिंग के प्रेसिडेंट केसी ब्लोए ने कहा, 'गेम ऑफ थ्रोन्स के क्लाइमैक्स को अलग अलग स्टोरीलाइन के साथ शूट किया जाएगा ताकि किसी को पता न चल सके कि अंत क्या है। एक लंबे शो में आपको ऐसा करना पड़ता है क्योंकि जब आप किसी चीज की शूटिंग कर रहे हों तो लोगों को पता होता है। इसलिए अंत तक सस्पेंस बरकरार रहेगा।'
पढ़ें: OMG, लीक हुआ गेम्स ऑफ थ्रोन्स का ‘द ड्रेगन एंड द वोल्फ’ एपिसोड या फिर...!
गेम ऑफ थ्रोन्स का आठवां सीजन इस एपिक शो का आखिरी सीजन होगा। हालांकि इसके ऑन एयर होने की तारीखों का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।
पढ़ें: OMG, लीक हुआ गेम्स ऑफ थ्रोन्स का ‘द ड्रेगन एंड द वोल्फ’ एपिसोड या फिर...!
गेम ऑफ थ्रोन्स का आठवां सीजन इस एपिक शो का आखिरी सीजन होगा। हालांकि इसके ऑन एयर होने की तारीखों का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।