फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vinod Khanna- Bollywood's Most Handsome Actor

जब पहली बार जाना क्यूं विनोद खन्ना की फोटो होती थी तकिए के नीचे

Fri, 28 Apr 2017 01:36 AM IST
विनीता वशिष्ठ/अमर उजाला
विनीता वशिष्ठ/अमर उजाला Updated Fri, 28 Apr 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
Vinod Khanna- Bollywood's Most Handsome Actor
विनोद खन्ना
चौ़ड़े कंधे, भरी हुई कद काठी, बेहद तराशा हुआ चेहरा, नशीली आंखें और चिन यानी ठोड़ी पर एक गड्ढा। ठोड़ी के इस गड्ढे में जानें कितनी लड़कियों का दिल डूबा होगा। विनोद खन्ना की छवि मेरे मन एक ऐसे डैशिंग और स्मार्ट हीरो की तरह है जिसकी तस्वीर को उस वक्त की लड़कियां तकिए के नीचे रखकर सोती होंगी। 
विज्ञापन


भले ही विनोद ने मल्टी हीरो वाली फिल्में ज्यादा की लेकिन उनके आगे अमिताभ या दूसरे हीरो 'सूखे मेवे' की तरह लगते थे। विनोद का यही आकर्षण उन्हें मोस्ट हैंडसम एक्टर बनाता है।
विज्ञापन


यकीन कीजिए विनोद खन्ना उन दमदार पर्सनेलिटी वाले हीरो में एक हैं जिन्हें लेकर मां बेटी में अक्सर तकरार हुई होगी कि 'नहीं.. ये तो मेरा फेवरेट हीरो है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद हर फिल्म और पूरी जिंदगी में हैंडसम दिखे। सच कहें तो ऐसा हीरो जो शायद हैंडसम बनने के लिए ही पैदा हुआ हो।

ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित भी विनोद खन्ना के नशे में बहक गईं थी...

विनोद खन्ना से शादी हो जाए बस...

Vinod Khanna- Bollywood's Most Handsome Actor
विनोद खन्ना
दसवीं क्लास की बात होगी, एक रात बुआ के घर रात को छत पर सब बड़ी लड़कियां चटर पटर कर रही थी। बुआ की सयानी बेटी विनोद खन्ना के नखशिख का इस तरह बखान कर रही थी, तब पहली बार जाना कि हीरो सेक्सी (मने हमारे लिए तो गाली ही था) भी होता है।

बुआ की बेटी बोली - 'मेरा बस चले तो बाउजी को बोल दूं कि विनोद खन्ना जैसा लड़का लाकर दो तो कल ही शादी कर लूं. हाय कितना हैंडसम है वो...उसे देखते रहो बस...वो बाहों में भर ले तो जीवन धन्य हो जाए कसम से मेरा...' उसकी बात सुनकर दूसरी बड़ी लड़कियां भी उस हैंडसम हीरो के कसीदे पढ़ते हुए आहें भरने लगी।

ये भी पढ़ें- ये हैं वो 10 डायलॉग्स जिसने विनोद खन्ना को 'अमर' बना दिया

इधर हम बच्चे मुंह फाड़े, आंखें मिचिआए ...इन बातों का अर्थ खोजते रहे औऱ बुआ की बेटी अपनी सहेलियों के साथ विनोद खन्ना को लेकर आहें भरती रही। छुट्टियां खत्म हुई तो सबसे पहले विनोद खन्ना पर फोकस किया कि आखिर है क्या बला। जब देखा तो देखती ही रह गई। उम्र तो नहीं थी...ये सब महसूस करने की पर कुछ देर के लिए उसकी तस्वीरों ने ख्यालों को रूमानी जरूर कर डाला।

उम्र का तकाजा और विनोद खन्ना

Vinod Khanna- Bollywood's Most Handsome Actor
विनोद खन्ना
उम्र का तकाजा कहिए या विनोद की रूमानियत का असर, हम भी अब एक्टरों में सेक्सी औऱ चौड़े कंधों वाले और नशीली आंखों वाली झलक खोजने लगे थे। मिथुन और गोविंदा जैसे हीरो भी बेकार लगने लगे थे। खोज खोज कर विनोद खन्ना और धर्मेंद्र की फिल्में देखा करते थे ताकि ख्यालों में ही सही ऐसे हेंडसम हीरो से दिल लगा सके।

दयावान जानें किस सनक में कई बार देख डाली। उसमें विनोद खन्ना को एक ऐसे मसीहा के रूप में देखना भा गया जो एक गरीब वेश्या तक को शिद्दत से चाहता है। विनोद की अदाएं, शारीरिक सौष्ठव  और दिलकश चेहरा  दिल में घर कर चुका था। सच कहिए तो विनोद खन्ना का आकर्षण कई सालों तक दिलो दिमाग पर हावी रहा।

ये भी पढ़ें- इन 15 सुपरहिट फिल्मों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे विनोद खन्ना

आज भी विनोद खन्ना की पुरानी फिल्मों को समय समय पर देख लेते हैं ताकि वो डेशिंग पर्सनैलिटी हमेशा ख्यालों को रूमानी करती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed