फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Shroff's family strongly REACTS to Ram Gopal Varma's 'greatest woman' comment!

रामू से खफा जैकी श्राफ की पत्नी बोली - कुत्ते भौंकते रहते हैं...

Thu, 13 Apr 2017 11:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Thu, 13 Apr 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff's family strongly REACTS to Ram Gopal Varma's 'greatest woman' comment!
अपनी फिल्मों के बजाए विवादित बयानों को लेकर ज्यादा चर्चा में रहने वाले राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर निशाना साधा था। हालांकि इससे पहले आरजीवी ने सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ को 'बिकनी बेब' कहा था। इस सब को मामला गर्मा गया और टाइगर की मां आएशा श्रॉफ और बहन ने इन सबको मुंह तोड़ जवाब दिया है। 
विज्ञापन


टाइगर श्रॉफ की मां आएशा श्रॉफ ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा है कि "कुत्ते भौंकतें रहते है कारवां बढता जाता है।"

इसे भी पढे- शराब के नशे में टाइगर को 'खूबसूरत महिला' कह गए रामगोपाल वर्मा, फिर मांगी माफी
विज्ञापन


वही टाइगर की बहन कृष्णा का कहना है कि "मुझे लगता है कि मेरे भाई की ओर से मुझे कुछ नहीं कहना चाहिए। वो अपने करियर के शुरूआती दौर में ही इतना कुछ पा चुका है कि बाकी लोग उससे रेस में लगे हुए हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जैकी श्रॉफ ने भी दिया बेटे का साथ

Tiger Shroff's family strongly REACTS to Ram Gopal Varma's 'greatest woman' comment!
रामगोपाल वर्मा टाइगर श्रॉफ
गौर करने वाली बात ये है कि टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ राम गोपाल वर्मा की आने वाली फिल्म 'सरकार 3' का हिस्सा हैं। ऐसे में उन्हेने इस विवाद के बारे में बात करते हुए कहा कि 'मैं अब क्या कहूं? कुछ लोगों पर मेरे बेटे का इतना प्रभाव है कि वो अपना काम छोड़ के बच्चे पर कमेंट करने लगते हैं।'

एक्टर विद्युत जामवाल ने ट्विटर पर एक ऑडियो क्लिप जारी की है, जिसमें फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा, टाइगर श्रॉफ को ट्रांसजेंडर कहते सुनाई दे रहे हैं।

इसे भी पढे- जैकी श्रॉफ की बेटी का रेड बिकिनी में हॉट अवतार, तस्वीर हो गई वायरल

राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल के बीच फाइट करवाने की ख्वाहिश जताई थी। रामू ने ट्वीट कर कहा था कि अगर टाइगर, विद्युत को फाइट के लिए चैलेंज करते हैं तो विद्युत हार जाएंगे।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed