बॉलीवुड का हॉट कपल टाइगर श्रॉफ और
दिशा पाटनी एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं। ये दोनों स्टार फिल्म ‘बागी 2’ में एक साथ काम करेंगे।
खबरों की माने तो टाइगर और दिशा ने फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी हैं। इस बात की जानकारी खुद दिशा पाटनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो साझा करते हुए दी है।
पढ़ें- एक ऐसा एक्टर, जो कल तक फिल्में ढूंढता था, अब फिल्में चुनता है, कौन सी करे?
फिल्म 'बागी 2' साल 2016 में आई फिल्म 'बागी' का सीक्वल हैं। फिल्म 'बागी' में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में दिखाई दी थीं। जबकि फिल्म ‘बागी 2’ दिशा अपने को स्टार टाइगर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।
दिशा की ट्विटर पर शेयर की गई फोटो में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा, फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक अहमद खान दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए दिशा ने लिखा है, ‘बागी 2’ की शूटिंग शुरू। अभी तो हमने स्टार्ट किया है।
बता दें साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले इस फिल्म को बनाया जा रहा है। इससे पहले फिल्म 'बागी' का निर्देशन शब्बीर खान ने किया था लेकिन इस बार ये मौका निर्देशक अहमद खान को मिला है। खबरों की माने तो फिल्म ‘बागी 2’ के 27 अप्रैल, 2018 को रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है।