फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sunny leone to share screen with sunil grover

सुनील ग्रोवर के संग नजर आएंगी सनी लियोनी

Sun, 09 Apr 2017 05:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
amarujala.com- Presented by: अभिषेक Updated Sun, 09 Apr 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
Sunny leone to share screen with sunil grover

कपिल शर्मा के जोड़ीदार डॉक्टर मशहूर गुलाटी यानि सुनील ग्रोवर अब जल्द बेबी डॉल सनी लियोनी के संग नजर आएंगे। दरअसल सुनील ग्रोवर आईपीएल मैच की कमेंटरी करने जा रहे हैं। वह शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होने वाले मैच की 13 अप्रैल को कमेंटरी करेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में उनका साथ देंगी बेबी डॉल सनी लियोनी। इस कमेंटरी के बारे में जानकारी देते हुए सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है इसमें वह कहते सुने जा सकते हैं कि, "मैं सुनील ग्रोवर और मैं 13 अप्रैल को आईपीएल मैच की लाइव कमेंटरी करूंगा।"
विज्ञापन


इस वीडियो में सुनील ने अभिनेत्री का नाम नहीं लिया पर इस बात की पुष्टि जरूर की कि वह 'लैला' और 'बेबी डॉल' के साथ नजर आएंगे। वीडियो के साथ सुनील ग्रोवर ने ट्वीट किया, "वह सबकी फेवरेट हैं, प्रशंसक उन्हें बेबी डॉल कहते हैं। गेस कीजिए कौन मेरे साथ नजर आएगा।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदसलूकी के कारण बढ़ी दूरियां

Sunny leone to share screen with sunil grover

गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अब एक साथ नहीं हैं। जिस वजह से द कपिल शर्मा शो की टीआरपी दिनों दिन गिर रही है। हालांकि सोनी चैनल ने कपिल के कांट्रेक्ट को आगे बढ़ा दिया है।

उल्‍लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न ने वापस लौटते वक्त कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के साथ बदसलूकी की थी और उन पर हाथ भी उठाया था। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ दिया है। पिछले सप्ताह खबरें आ रही थीं कि सुनील ग्रोवर सैलरी बढ़ाकर कपिल शर्मा के शो में लौट रहे हैं, इस तरह की खबरों पर लगाम लगाते हुए सुनील ने ट्वीट किया, "मैं पूरे सम्मान के साथ अपना काम करना चाहता हूं।

मेरे लिए कुछ करने या कुछ नहीं करने का कारण पैसा नहीं हो सकता है।" खबरें तो ये भी आ रही हैं कि दोनों के बीच जारी मनमुटाव से नवजोत सिंह सिद्वू काफी नाराज हैं और वो भी कपिल के शो में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed