परिवार संग छुट्टियां मना रहे हैं संजय दत्त, स्विम सूट में दिखीं मान्यता
संजय दत्त ने हाल ही में फिल्म 'भूमि' की शूटिंग पूरी की है और अब वो परिवार संग छुट्टियां मनाने यूरोप चले गए हैं। इस दौरान उनकी पत्नी मान्यता ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है जिसमें वो स्विम सूट पहने नजर आ रही हैं। यहां उनके साथ उनके बच्चे शहरान और इक्रा भी छुट्टियां मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापनA post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on
बता दें कि ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'भूमि' बाप और बेटी के रिश्तों पर आधारित है। जेल से आने के बाद संजय की ये पहली फिल्म है। इसमें संजय के साथ अदिती रॉव हैदरी नजर आएंगी जो फिल्म में उनकी बेटी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में शेखर सुमन का भी मुख्य रोल देखने को मिलेगा।
A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on