{"_id":"590b539d4f1c1b6a3d44139e","slug":"salman-khan-s-film-tubelight-teaser-is-here-have-you-seen-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"TUBELIGHT TEASER: सलमान की मासूमियत देख आंखों में आ गए आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
TUBELIGHT TEASER: सलमान की मासूमियत देख आंखों में आ गए आंसू
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 05 May 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
'ट्यूबलाइट' टीजर आउट
यशराज बैनर की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'ट्यूबलाइट' का टीजर रीलीज हो गया है। करीब दो मिनट सात सेकेंड के इस टीजर में सलमान खान के अलावा सोहेल खान और चीनी एक्ट्रेस जू जू भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सलमान खान का एक दमदार डायलॉग भी है इसमें वह कहते हैं कि, 'यह जंग एक रोज खत्म होगी बस हमें यकीन जलाए रखना होगा।' सलमान ने टीजर के लास्ट में कहा है कि 'आ रहा हूं मैं।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- ईद पर पाक में नहीं रिलीज होगी सलमान की 'ट्यूबलाइट'
विज्ञापन
फिल्म में सलमान खान का नाम लक्ष्मण है। फिल्म में लक्ष्मण अपने खोये हुए भाई को खोजता रहता है। जो भारत-चीन के बीज हुए युद्ध में खो गया था। भाई को खोजने में लक्ष्मण को कई सारी कठिनाईयों से लड़ना पड़ता है। टीजर में कुछ इमोशनल सीन हैं जो आपको रोने पर मजबूर कर देंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-इन लोगों से धोखा खा चुके हैं सलमान खान, देखते ही खौल जाता है खून
सलमान के फैन्स फिल्म का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। 'ट्यूबलाइट' फिल्म में आपको तीसरी बार कबीर खान और सलमान खान की दमदार केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। बता दें कि इससे पहले सलमान और कबीर खान दो फिल्म 'बजरंगी भाईजान' और 'एक था टाइगर' में साथ काम कर चुके हैं। सलमान के फैंस को बता दें कि फिल्म का ट्रेलर भी मई को रिलीज होने वाला है। हालांकि फिल्म 23 जून को ईद के मौके पर को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि चीन में भी धमाल मचाने को तैयार है।
यह भी पढ़ें- चीन में बड़े लेवल पर धमाल मचाएगी 'ट्यूबलाइट', जानिए खास कनेक्शन
मेकर्स 'ट्यूबलाइट' को चीन में काफी ग्रैंड लेवल पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा सोहेल खान और चीनी एक्ट्रेस जू जू भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म रिलीज होने के पहले से ही सलमान के फैंस के पर उनका जादू सर चढ़कर बोल रहा है। ट्यूबलाइट की टीम अभी से फिल्म के प्रमोशन के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है।
जू जू का फिल्म में होना सबसे बड़ा कारण हैं कि मेकर्स वहां इतनी बड़ी रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही चीन फिल्म का काफी बड़ा मार्केट है। ऐसे में मेकर्स कमाई का कोई रास्ता नहीं छोड़ना चाहते। जनवरी में आई जैकी चैन और सोनू सूद की 'कुंग फू योगा' भले भारत में कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन फिल्म ने चीन में लगभग हजार करोड़ का बिजनेस किया था। 'ट्यूबलाइट' के मेकर्स भी इस चीज को भुनाना चाहते हैं।
The wait is over... Kya tumhe yakeen hai? Yeh raha #Tubelight ka official Teaser! @BeingSalmanKhan @TubelightKiEid https://t.co/lrO08ciIbm
— Salman Khan Fan Club (@BSKFanClub) May 4, 2017