फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistan To Not release Salman Khan's 'Tubelight' On Eid?

ईद पर पाक में नहीं रिलीज होगी सलमान की 'ट्यूबलाइट'

Sun, 30 Apr 2017 05:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 30 Apr 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
Pakistan To Not release Salman Khan's 'Tubelight' On Eid?
सलमान खान
सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' ईद के मौके पर दुनियाभर में धमाल मचाने के लिए तैयार है। उनकी फिल्में इंडिया के साथ-साथ पाकिस्तान में भी खूब पसंद की जाती हैं लेकिन इस बार शायद ऐसा न हो। सलमान की पिछली फिल्में ईद के मौके पर ही पाक में रिलीज हुई हैं लेकिन इस बार की ईदी सलमान अपने हिस्से नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन


ईद के मौके पर यानि 25 जून को 'ट्यूबलाइट' पाक में रिलीज नहीं होगी। टीओआई के मुताबिक पाक के कुछ फिल्ममेकर्स नहीं चाहते कि दूसरे देश की फिल्म ईद के मौके पर वहां रिलीज हो। दरअसल फिल्म वितरक, प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर चाहते हैं कि इस मौके का फायदा पाकिस्तानी सिनेमा को मिले। पाक में 'यलगार' और 'शोर शराबा' नाम की दो फिल्में ईद पर रिलीज हो रही हैं और अगर सलमान की 'ट्यूबलाइट' भी इसी दिन रिलीज होती हैं तो सलमान को ज्यादा दर्शक मिलेंगे। सलमान की फिल्मों का पाकिस्तान में जबरदस्त क्रेज रहता है। उनकी पिछली फिल्म 'सुल्तान' ने पाक में 15 करोड़ की कमाई कर पाकिस्तानी फिल्म 'जवानी फिर नहीं आएगी' का फर्स्ट डे रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: साड़ी पहन यूलिया ने दिया सलमान खान को सरप्राइज
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक एक्टर मुस्तफा कुरेशी का कहना है कि अगर 'ट्यूबलाइट' ईद पर रिलीज होती है तो इससे बाकी दो फिल्मों पर असर पड़ेगा जो पाक फिल्म इंडस्ट्री के लिए सही नहीं है। फिल्ममेकर्स ईद पर फिल्म की रिलीज रोकने के लिए 2010 में फेडरल मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन द्वारा पास किए गए एक कानून का हवाला दे रहे हैं जिसमें कहा गया है कि कोई भी भारतीय फिल्म मुस्लिम त्योहारों की छुट्टियों पर रिलीज नहीं होगी।

प्रोड्यूसर अल्ताफ हुसैन का कहना है कि जरूरत पड़ी तो इसके लिए वो लोग कोर्ट भी जाएंगे। 'शोर शराबा' फिल्म के प्रोड्यूसर सोहेल खान ने कहा, 'मेरी फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है और अगर सरकार ने 'ट्यूबलाइट' की रिलीज नहीं रोकी तो मैं विरोध के रूप में अपनी फिल्म नहीं रिलीज करूंगा।' पाकिस्तान फिल्म वितरक संगठन के अध्यक्ष चौधरी एजाज कामरान ने भी फिल्म की रिलीज रोकने का समर्थन किया है।

ये भी पढ़ें: उस रात सलमान और विवेक के बीच हुई थी ये बातें, क्या है उन 41 फोन कॉल्स का राज?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed