फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan: Nationalism is not the same as Hinduism

सैफ बोले, 'राष्ट्रवाद गजब की चीज है लेकिन हिंदुत्व...'

Mon, 24 Apr 2017 05:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 24 Apr 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan: Nationalism is not the same as Hinduism
सैफ अली खान
बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान वैसे तो बहुत कम ही मुद्दों पर अपनी राय रखते हे। लेकिन इस बार सैफ ने राष्ट्रवाद, हिन्दुत्ववाद, अजान जैसे कई मुद्दों पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय जाहिर की।
विज्ञापन


दरअसल, सैफ अली खान ने एक कार्यक्रम के दौरान इन सभी मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि 'राष्ट्रवाद गजब की चीज है और विकास के लिए जरूरी भी है लेकिन हिन्दुत्व को लेकर उनके विचार जुदा हैं'।
विज्ञापन

 


सैफ अली खान ने कहा, ‘राष्ट्रवाद अदभुत है और विकास के लिए जरूरी भी, लेकिन क्या हिन्दुत्व के लिए भी यही चीज है? उन्होंने कहा कि भारत देश जो कि सेकुलर है, यहां अल्पसंख्यक रहते हैं,  लेकिन अगर यहां हिन्दुत्व को भी जरूरी कर दिया जाएगा तो इससे मुसलमानों को परेशानी हो सकती है।

हालांकि उन्होंने आगे यह भी कहा कि हिन्दुत्व से उन्हें दिक्कत नहीं हो सकती है, क्योंकि उनकी दुनिया, उनका समाज अलग है, उनका क्लास अलग है, उन्हें सुरक्षा प्राप्त है। लेकिन कानून को सभी के लिए बराबर बना दिया जाना चाहिए। 


ये भी पढ़े- सोनू निगम ने फिर किया ट्वीट, अजान वाला वीडियो शेयर कर कहा- गुड मॉर्निंग

सैफ ने सोनू निगम के विवादित ट्वीट पर भी अपनी राय रखते हुए कहा, 'एक स्तर पर मैं इस बात से सहमत हूं कि जितनी कम आवाज हो उतना बेहतर है। धार्मिक जगहों पर आवाज का स्तर होना चाहिए।

अजान के दौरान आवाज का स्तर असुरक्षा की भावना से पैदा होता है।' सैफ ने कहा कि अल्पसंख्यक होने के नाते आप चाहते हैं कि आपकी मौजूदगी का एहसास लोगों को हो और वो उसे स्वीकार करें। अपने विचार व्यक्त करना ठीक हैं लेकिन मुझे लगता है कि वह ट्वीट थोड़ा अक्रामक था। और मैं मानता हूं कि धर्म लोगों का निजी मामला है और हमें धर्म निरपेक्ष देश बनना चाहिए।

ये भी पढ़े- कहीं भी प्रार्थना करें, लेकिन किसी को परेशानी न हो: जावेद अख्तर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed