फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher Angry Over Pseudo Intellectuals, Says Sometimes It's Necessary To Show Nationalism

बुद्धिजीवियों की चुप्पी पर भड़के अनुपम खेर, कहा- 'कभी-कभी राष्ट्रवाद दिखाना जरूरी'

Mon, 17 Apr 2017 12:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 17 Apr 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Angry Over Pseudo Intellectuals, Says Sometimes It's Necessary To Show Nationalism
अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर ने कश्मीर के बड़गाम में सेना के वायरल वीडियो पर आ रही प्रतिक्रियाओं पर दुख जताया है। उन्होंने तथाकथित बुद्धिजीवियों की इस मामले पर बरती गई चुप्पी पर भी निशाना साधा। अनुपम ने कहा कि कई बार राष्ट्रवाद दिखाना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन


एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में अनुपम ने कहा, 'आज राष्ट्र के हित में बोलने वाले को आरएसएस या बीजेपी की तरफ झुकाव वाला बता दिया जाता है। हमें राष्ट्रवाद का दिखावा करने की जरुरत नहीं है क्योंकि ये हमारे दिलों में है। लेकिन मुझे लगता है कि कई बार इसे दिखाना जरूरी हो जाता है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्नैपचैट के सीईओ के कमेंट पर भड़का बॉलीवुड, ट्विटर पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम ने तथाकथित बुद्धिजीवियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, 'ये दुख की बात है कि हम जवानों को केवल वर्दी में एक साधारण व्यक्ति के तौर पर देखते हैं। हम उन्हें बेटे, पतियों और पिताओं की तरह नहीं देखते। बुद्धिजीवी उस वीडियो पर चुप हैं जहां जवानों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है लेकिन उस वीडियो पर सभी मानव अधिकारों की बात करने लगे जहां एक आदमी को जीप पर बांध कर उसे ढाल बनाया गया। क्यों कोई उस वीडियो की बात नहीं कर रहा जहां सेना के जवानों ने 9 लोगों को डूबने से बचाया?'

62 वर्षीय अभिनेता ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बयान की भी आलोचना की। दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था कि कश्मीर में आम नागरिकों को एक तरफ आतंकवादी मार रहे हैं और दूसरी तरफ सेना। अनुपम खेर ने कहा कि उनका ये बयान अवास्तविक और बेवकूफी भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed