फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra calls Sikkim as insurgency troubled state, got trolls on social media

सबसे शांत राज्य को प्रियंका ने बता दिया अशांत, ट्रोल होने के बाद मांगी माफी

Thu, 14 Sep 2017 03:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 14 Sep 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra calls Sikkim as insurgency troubled state, got trolls on social media
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा का विवादों से पुराना नाता रहा है। एक विवाद खत्म होता है, तो दूसरा शुरु हो जाता है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में  देश के सिक्किम जैसे सबसे शांत राज्य को उग्रवाद से पीड़ित बता दिया और कह दिया कि इसीलिए यहां कभी फिल्में नहीं बनी। जिसके बाद उन्हें लोगों ने जमकर ट्रोल किया। यही नहीं, प्रियंका को अपने इस बयान के लिए माफी भी मांगनी पड़ी है। 
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा ने सिक्किमी में पहली फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इसी फिल्म को लेकर उन्होंने कनाडा की एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया था। अब इसे प्रियंका चोपड़ा की सिक्किमी फिल्म 'पहुना' के लिए अति आत्मविश्वास कह लें, या उनकी कम जानकारी। उन्होंने सिक्किम को सबसे अशांत राज्यों में बता दिया। उन्होंने कहा कि उग्रवाद से पीड़ित होने की वजह से सिक्किम में कभी फिल्म इंडस्ट्री नहीं बन पाई। शायद उन्हें पता नहीं था कि सिक्किमी भाषा में पहले भी फिल्में बन चुकी हैं। हां, ये अलग बात है कि छोटा रीजन होने की वजह से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


प्रियंका ने ईटी कनाडा को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सिक्किम भारत का ऐसा राज्य है जहां कभी फिल्म इंडस्ट्री नहीं रही, यहां के किसी शख्स ने कोई फिल्म भी नहीं बनाई। पहुना इस क्षेत्र से जुड़ी पहली फिल्म है। सिक्किम में काफी विद्रोह और परेशान करने वाली स्थितियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी सुनाई थी यही कहानी

Priyanka Chopra calls Sikkim as insurgency troubled state, got trolls on social media
Priyanka Chopra, Qauntico - फोटो : File Pic
प्रियंका ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सिक्किम को उग्रवाद से पीड़ित राज्य बता डाला था। प्रियंका ने 'पहुना' को सिक्किम की पहली फिल्म भी बता दिया था। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। एक यूजर ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा कि सिक्किम शांत राज्य है और यहां कोई उग्रवाद नहीं रहा। विवाद बढ़ने के बाद उनकी ओर से माफी मांग ली गई है।

यही नहीं, वो उन्हें जॉर्डन में सीरियाई शरणार्थी बच्चों से मुलाकात की वजह से भी ट्रोलिंग का शिकार होना पडा था। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें इस बात के  लिए निशाने पर लिया कि वो अपने देश के बच्चों के बारे में नहीं सोचती। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा था कि बच्चे सिर्फ बच्चे होते हैं। मैं अपने देश के बच्चों के बारे में 10 सालों से काम कर रही हूं। 

गौरतलब है कि साल 2013 में सिक्किम राज्य पूरे देश में सबसे शांत राज्य रहा था। इस राज्य में सबसे कम आपराधिक गतिविधियां हुई थी। इस पूरी घटना के बाद प्रियंका चोपड़ा की मां सामने आई और उन्होंने सिक्किम सरकार से माफी मांगी। सिक्किम के टूरिज्म मिनिस्टर ने भी एक चैनल से इसकी पुष्टि की है कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने फोन पर हुई बातचीत में माफी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed