फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   prime minister narendra modi supports mohanlal film the mahabharat

'द महाभारत' को मिला पीएम मोदी का सपोर्ट, डायरेक्टर को लिखा पत्र

Mon, 05 Jun 2017 12:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Mon, 05 Jun 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi supports mohanlal film the mahabharat
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल जल्द ही 'द महाभारत' फिल्म में नजर आने वाले हैं जो 1000 करोड़ रुपए के बजट में बन रही है। ये फिल्म एमटी वसुदेवन नायर की अवॉर्ड विनिंग नोवल Randamoozham पर आधारित है। कुछ समय पहले फिल्म के टाइटल बदले जाने को लेकर चर्चा हो रही थी। केरला में कुछ लोग फिल्म के टाइटल की वजह से इस पर रोक लगा रहे थे लेकिन अब फिल्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपोर्ट मिल गया है। दरअसल, पीएम मोदी ने फिल्म के डायरेक्टर बीआर शेट्टी को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा की वो फिल्म के समर्थन में हैं। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, पीएम ने लिखा कि ये देश के लिए गर्व की बात है और वो इस फिल्म का बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं। 

इसी पर महाभारत की टीम ने उनका धन्यवाद किया और उनसे मिलने की अनुमति मांगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के क्रू मेंबर्स 7 जुलाई को पीएम से भेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन


फिल्म उस समय चर्चा में आई जब केरला हिंदु अक्या वेदी के प्रेसिडेंट केपी ससिकला ने इसका नाम बदले जाने पर डायरेक्टर को धमकाया था। इसके बाद शेट्टी ने कहा कि मलयालम में तो फिल्म  Randamoozham के नाम से रिलीज की जाएगी लेकिन बाकी जगह इसे 'द महाभारत' के नाम से ही रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed