{"_id":"58fec59b4f1c1b4766c0cd56","slug":"ayushmann-khurrana-bhoomi-phadnekar-s-film-sarv-mangal-saavdhan-release-date-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":" फिर लौटी आयुष्मान-भूमि की जोड़ी, बदले लुक में दिखे दोनों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर लौटी आयुष्मान-भूमि की जोड़ी, बदले लुक में दिखे दोनों
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
'शुभ मंगल सावधान' फिल्म का पोस्टर
आयुष्मान खुराना और भूमि पडनेकर की जोड़ी को दर्शकों ने 'दम लगा के हईशा' फिल्म में काफी पसंद किया था। अब ये जोड़ी एक बार फिर अपने फैंस को गुदगुदाने के लिए तैयार है। आनंद एल राय की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' की रिलीज डेट आ गई है।
आयुष्मान और भूमि की 'शुभ मंगल सावधान' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। ये आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित तमिल कॉमेडी फिल्म 'कल्याना समयल साधम' का हिदी रीमेक है जिसे आनंद एल राय और एरोस ने साथ में मिलकर प्रोड्यूस किया है।
इस फिल्म में न ही सिर्फ आयुष्मान और भूमि की जोड़ी दोबारा देखने को मिलेगी, बल्कि 'दम लगा के हईशा' फिल्म के कंपोजर अनु मलिक और गीतकार वरुण ग्रोवर भी इस फिल्म में अपने गानों का जादू बिखेरेंगे। मोनाली ठाकुर और कुमार सानू ने फिल्म के लिए कई गाने गाए हैं। इन सबकी जोड़ी 2015 में आई फिल्म दम लगा के हईशा में कमाल दिखा चुकी है। इस फिल्म ने 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में तीन अवॉर्ड अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पांच साल का हुआ 'विकी डोनर', इस सीन के शूट के लिए नहीं थे पैसे
इतने काबिल लोगों के साथ आने से दर्शकों की फिल्म से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी। इस दिन अजय देवगन, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और इलिना डीक्रूज की 'बादशाहो' भी रिलीज होगी। बादशाहो को 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' डायरेक्ट कर चुके मिलन लुथरिया डायरेक्ट कर रहे हैं।

Eros and Colour Yellow's rom-com #ShubhMangalSaavdhan to release on 1 Sept 2017... Stars Ayushmann Khurrana and Bhumi Pednekar... Poster: pic.twitter.com/FV5wlRmjcd
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 24, 2017