{"_id":"5941005b866419715d8b494a","slug":"not-shah-rukh-khan-irrfan-khan-to-play-lead-role-with-priyanka-chopra-in-gustakhiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'गुस्ताखियां' में शाहरुख नहीं ये एक्टर बनेगा प्रियंका का हीरो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गुस्ताखियां' में शाहरुख नहीं ये एक्टर बनेगा प्रियंका का हीरो
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 14 Jun 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म 'गुस्ताखियां' के लिए अब पूरी तरह से तैयार हैं। ये फिल्म साहित्यकार अमृता प्रीतम और साहिर लुधवानी के रिश्तों पर आधारित होगी। खबर है कि फिल्म के लिए इरफान खान और प्रियंका चोपड़ा का नाम फाइनल कर लिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि पहले ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म में शाहरुख खान लीड एक्टर के किरदार में दिखेंगे और इस पर शाहरुख ने भी कहा था कि वो 'गुस्ताखियां' की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। अब उनके फिल्म ना करने का क्या कारण है इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
वहीं बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार, 'गुस्ताखियां' के लिए शुरू से ही इरफान के नाम की ही चर्चा हो रही है। वो फिल्म के लीड एक्टर के लिए मेकर्स की पहली पसंद हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इरफान और प्रियंका 'चमकू', 'सात खून माफ' और 'गुंडे' में साथ काम कर चुके हैं।