{"_id":"58db7aee4f1c1b447763fc5b","slug":"nawazuddin-siddiqui-film-bandook-baaj-poster-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' का टीजर पोस्टर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवाज की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' का टीजर पोस्टर रिलीज
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 29 Mar 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' का टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को कुशन नंदी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नवाज बाबू नाम के लड़के का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी नवाज के दोस्तों, दुश्मनों, उसके प्यार और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन
इस फिल्म को किरन श्याम श्रॉफ और अश्मिथ कुंदर ने प्रोड्यूस किया है।
इस फिल्म में नवाज एक शूटर के रोल में नजर आएंगे। इस किरदार को निभाने के लिए नवाज ने बंदूक चलाने की स्पेशल ट्रेनिंग भी ली है।
इस पोस्टर में दिख रहा है कि नवाज लुंगी पबने हाथ में एक डिब्बा लिए जा खेतों की ओर जा रहे हैं और उनकी लुंगी के पीछे बंदूक भी रखी हुई है। पोस्टर तो काफी दमदार है लेकिन फिल्म कैसी होगी इसका पता भी जल्द ही लग जाएगा। इस फिल्म को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नवाज इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते दिखेंगे।
विज्ञापन
इस पोस्टर को नवाज ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
देखें पोस्टर-
Teaser Poster of my next #BabumoshaiBandookbaaz @BabuBandookbaaz @KushanNandy pic.twitter.com/R35SLVn60r
विज्ञापन विज्ञापन— Nawazuddin Siddiqui (@Nawazuddin_S) March 29, 2017