फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut controversial statements unite Hrithik Roshan and Karan Johar

कंगना के कंट्रोवर्शियल बयान के बाद ऋतिक रोशन और करण जौहर नजर आए साथ-साथ, देखें ये तस्वीर

Sun, 10 Sep 2017 12:24 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Sun, 10 Sep 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut controversial statements unite Hrithik Roshan and Karan Johar
कंगना के ऋतिक से रिलेशनशिप को लेकर और करण जौहर से नेपोटिज्म के मुद्दे पर शुरू हुए विवाद के बाद पहली बार एक साथ ऋतिक-करण की एक फोटो सामने आई है। करण जौहर ने फोटो अपने इंस्टाग्राम में शेयर की है। दरअसल ये सेल्फी करण ने लंदन में ली है। सेल्फी में ऋतिक और करण जौहर के अलावा रणवीर सिंह भी है। ऋतिक और करण की नजदीकी देखकर तो यही लगता है कि कंट्रोवर्सी क्वीन यानी कंगना के खिलाफ ये दोनों साथ आ गए हैं।  
विज्ञापन


कंगना के टीवी शो को दिए हालिया इंटरव्यू के बाद उनके फैंस की जुबान पर सिर्फ उनके और ऋतिक के रिलेशनशिप के ही चर्चे हैं। कंगना ने अपने इंटरव्यू में ऋतिक के साथ करण जौहर और आदित्य पंचोली जैसी फिल्मी हस्तियों के बारे में कई खुलासे किए हैं। ऐसा नहीं है कि ये विवाद इंटरव्यू से शुरू हुआ है बल्कि ये विवाद उससे काफी पहले शुरू हुआ था। दरअसल कंगना ने ऋतिक रोशन से अपने रिस्तों को लेकर काफी पहले खुलासा किया था। उसके बाद ऋतिक ने कहा कंगना के कुछ इ-मेल्स को सार्वजनिक किया था जिसके बाद ये विवाद खुलकर सामने आ गया। 
विज्ञापन



पढ़ें- म्यूजिशियन करण जोसेफ ने मुंबई की बहुमंजिला इमारत से कूदकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। दरअसल करण ने लंदन से एक सेल्फी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उनकी इस सेल्फी में उनके साथ ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह भी मौजूद है। उन्होंने इस फोटो का कैप्शन दिया है, 'London fun! @hrithikroshan @ranveersingh'। 

 

 

London fun! @hrithikroshan @ranveersingh 😍😍😍

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on



बता दें इस फोटो में कोट पैंट में ये तीनों स्टार बेहद डैशिंग लग रहे हैं। अपनी इस फोटो में 'पदमावती' के स्टार रणवीर सिंह लंबे समय बाद अपने क्लीन शेव लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस फोटो पर आए फैंस के कॉमेंट देखकर तो यही लगता है कि अभी तक उनके फैंस का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। उनके फैंस ने उनकी इस फोटो पर भी कंगना को जोड़ते हुए कई अच्छे बुरे कॉमेंट कर डाले।  

गौरतलब है कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले ही दोनो स्टार की जमकर हंसी उड़ाते हुए कहा था, मेरे बर्थडे में लोट-लोटकर नाचते थे ऋतिक। जबकि करण जौहर को उन्होंने 'मूवी माफिया बताया था। करन जौहर के बारे में बोलते हुए कहा, मैंने अब तक उनके साथ एक फिल्म की है जिसमें मेरा छोटा सा रोल था। मेरे जीवन की वो सबसे फ्लॉप फिल्म थी। वो क्या मुझे काम नहीं देंगे। मुझे खुद ही उनके साथ काम नहीं करना। करण जौहर को ‘मूवी माफिया’कहने के सवाल पर उन्होंने बिना लाग लपेट कहा ‘हां ये तो सच है।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed