{"_id":"594f86284f1c1b711f8b4701","slug":"kajol-and-dhanush-vip-2-hindi-version-titled-vip-2-lalkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी में इस नाम से रिलीज होगी काजोल और धनुष की तमिल फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिंदी में इस नाम से रिलीज होगी काजोल और धनुष की तमिल फिल्म
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Sun, 25 Jun 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
धनुष और काजोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ फिल्मों के स्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल जल्द ही साथ में तमिल फिल्म 'वीआईपी 2' में नजर आने वाले हैं। खबर है कि इसका हिंदी वर्जन भी आएगा जिसका नाम वीआईपी 2 (ललकार) होगा। मेकर्स इस फिल्म का ऐसा नाम रखना चाहते हैं जो पूरे भारत, खासकर उत्तर भारत के लोगों को आकर्षित करे। जिससे की उनकी ये फिल्म अच्छी कमाई कर पाए।
विज्ञापन
ये एक कॉमेडी फिल्म है जिसे सौंदर्या रजनीकांत डायरेक्ट कर रही हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का नाम सभी की सहमती से रखा गया है। मेकर्स का मानना है कि इस नाम की वजह से लोग फिल्म देखना जरूर पसंद करेंगे।
विज्ञापन
सौंदर्या ने कहा, 'हम फिल्म को सभी राज्यों तक पहुंचाना चाहते हैं। ऐसे में हमारे द्वारा उठाया गया ये एक रणनीतिक कदम है। काजोल और धनुष फिल्म में पहली बार साथ आ रहे हैं ऐसे में फिल्म का टाइटल ऐसा होना चाहिए जिससे की दर्शक खुद को जोड़ सके।
विज्ञापन
ये फिल्म Velaiilla Pattadhari की सीक्वल है। फिल्म के पहले पार्ट में दिखाया गया था कि रघुवरन अपने सपने पूरा करना चाहते हैं और इसके बीच उन्हें कई जॉब के ऑफर मिले लेकिन उन्होंने अपने सपने के खातिर सब ठुकरा दिए।
इसके बाद अंत में दिखाया गया कि उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया है। वहीं कहा जा रहा है कि इसके सीक्वल में रघुवरन के जीवन के आगे का सफर दिखाया जाएगा। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी।
धनुष इससे पहले बॉलीवुड में 'रांझणा' और 'शमिताभ' फिल्म में नजर आ चुके हैं। दोनों ही फिल्म में धनुष के काम को काफी पसंद किया गया।