फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indu Sarkar Promo Watch Kirti Kulhari Delivering A Daring Dialogue

'Indu Sarkar' Dialogue Promo: कीर्ति कुल्हाड़ी का 'मां-बेटे की सरकार' पर जोरदार हमला

Thu, 27 Jul 2017 10:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 27 Jul 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
Indu Sarkar Promo Watch Kirti Kulhari Delivering A Daring Dialogue
'इंदु सरकार' फिल्म का एक दृश्य
मधुर भंडारकर की सबसे विवादित फिल्म बन चुकी 'इंदु सरकार' इस शुक्रवार रिलीज को तैयार है। इससे ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने फिल्म का दमदार डायलॉग प्रोमो रिलीज किया है।
विज्ञापन


इस प्रोमो में जेल में बंद इंदु (कीर्ति कुल्हाड़ी) एक पुलिस वाले से कहती हैं, 'और तुम लोग जिंदगी भर मां-बेटे की गुलामी करते रहोगे।' इस डायलॉग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में धाकड़ डायॉग्स की भरमार होगी। 'इंदु सरकार' को अगर इस साल की अब तक की सबसे विवादित फिल्म कहें, तो कुछ गलत नहीं होगा। देशभर में कांग्रेस फिल्म की रिलीज को रोकने की मांग कर रही है। नागपुर में होने वाली मधुर भंडारकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसा बवाल मचाया था कि उन्हें ये कैंसिल करना पड़ा। कांग्रेस के कई बड़े नेता ये बयान भी दे चुके हैं कि फिल्म से पार्टी की छवि धूमिल होगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर खुद को संजय गांधी की बेटी बताने वाली प्रिया पॉल रिलीज रोकने के लिए सर्वोच्च न्यायायल सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद प्रिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अपनी याचिका में उन्होंने पूछा था कि फिल्म के डायरेक्टर बताएं इस फिल्म में क्या काल्पनिक है और क्या वास्तविक। मधुर भंडारकर ने बताया था कि 30% फिल्म तथ्यों पर आधारित है जबकि बाकी फिल्म काल्पनिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed