{"_id":"592bcafe4f1c1bdf15bdb005","slug":"hrithik-roshan-khandala-land-usurped-two-govt-plots-says-former-congress-president-kiran-gaikwad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनी पचड़े में फंसे ऋतिक और राकेश रोशन, सरकारी जमीन हड़पने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कानूनी पचड़े में फंसे ऋतिक और राकेश रोशन, सरकारी जमीन हड़पने का आरोप
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Mon, 29 May 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
पिता राकेश रोशन के साथ ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन एक कानूनी विवाद में फंस गए हैं। उनपर खंडाला में दो सरकारी प्लॉट हड़पने के आरोप लगे हैं। ये मामला तब सामने आया जब खंडाला के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किरण गायकवाड़ ने आरटीआई दर्ज करा जानकारी की मांग की।
मुंबई मिरर के मुताबिक 15,000 स्केअर मीटर का ये प्लॉट रोशन परिवार ने पिछले साल अपनी कंपनी 'सुंदर भलर हॉलीडे होम्स प्राइवेट लिमिटेड' के नाम से 30 करोड़ में खरीदा था। इस मामले में किरण गायकवाड़ ने कहा, 'इनमें से एक प्लॉट राज्य सरकार का है वहीं दूसरा कब्रिस्तान के लिए है। दोनों ही जमीनें रोशन परिवार की खरीदी गई जमीन के अंदर आती हैं।' उन्होंने कहा कि वो ये देख कर हैरान रह गए कि कंपनी ने दो सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लिया है और उसकी कंपाउंड वॉल के लिए उन्हें स्वीकृति भी मिल गई है। गायकवाड़ ने रोशन परिवार से जमीन वापस लेने के लिए लोनावला नगर परिषद से संपर्क भी किया है। इस मामले में गायकवाड़ मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से भी जल्द ही मुलाकात कर सकते हैं।
वहीं इस प्रोजेक्ट के इनचार्ज शाकिर शेख ने कहा है कि सुंदर भवर हॉलीडे होम्स किसी भी तरह की अवैधता में शामिल नहीं है। 'हमने कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर ही कंपाउंड वॉल बनानी शुरू की थी। अगर हमारी जमीन के अंदर सरकार की भी जमीन आती है तो प्राधिकरण ने इसका दावा क्यों नहीं किया?' कागजातों के मुताबिक रोशन परिवार ने ये प्लॉट पिछले साल दिसंबर में खरीदे थे और फरवरी में लोनावाला नगर परिषद से उन्हें कंपाउंड वॉल बनाने की मंजूरी मिली थी। 3 अप्रैल को उन्हें महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड से नो-ऑब्जेकशन सर्टिफिकेट मिला था।
विज्ञापन
पूरे मामले पर अभी तक रोशन परिवार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।