{"_id":"595b7a074f1c1b5b338b4599","slug":"filmmaker-shoojit-sircar-put-on-a-tweet-to-requesting-to-ban-reality-shows-involving-childrens","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर शुजीत सरकार ने की मांग, 'बंद हों बच्चों के रियलिटी शो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डायरेक्टर शुजीत सरकार ने की मांग, 'बंद हों बच्चों के रियलिटी शो'
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पीकू' जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन करने वाले शुजीत सरकार का कहना है कि बच्चों पर आधारित रियलिटी शो बंद होने चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर इस बात पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'मैं अथॉरिटी से अनुरोध करता हूं कि बच्चों के रियालिटी शो जल्द बंद हो। इस तरह के शो उनकी भावनाओं को आहत कर रहे हैं।'
विज्ञापन
Humble request to authorities to urgently ban all reality shows involving children.it's actually destroying them emotionally & their purity.
— Shoojit Sircar (@ShoojitSircar) July 4, 2017विज्ञापन
हाल ही में उन्होंने परीक्षा के स्ट्रेस को लेकर 'रिलीज द प्रेशर' नाम की शॉर्ट फिल्म बनाई थी। एक बयान में उन्होंने कहा था, 'शहरी और ग्रामीण बच्चों में परफार्मेंस को लेकर लगातार दबाव बढ़ रहा है इसलिए मेरा मानना है कि एक पैरेंट्स के रूप में बच्चों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।' शुजीत सरकार बॉलीवुड में संवेदनशील विषयों पर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन