कथक सीखने में जुट गई हैं आलिया भट्ट, किस फिल्म में दिखेगा हुनर?
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही मेघना गुलजार की अगली फिल्म में नजर आने वाली है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खास पलों को भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो कथक करते नजर आ रही हैं। हाल ही में वो वो अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाकर लौटी हैं और इसके बाद वो कुकिंग क्लास और पियानो सीखते नजर आईं।
मेघना की फिल्म के अलावा आलिया जोया अख्तर की फिल्म 'गुली बॉय' और अयान मुखर्जी की फिल्म 'ड्रैगन' में भी दिखाई देंगी। 'गली बॉय' में उनके साथ रनबीर कपूर होंगे। वहीं 'ड्रैगन' में अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
मुंबई मिरर के अनुसार, 'उन्होंने कथक सीखने के लिए पर्सनल ट्रेनर भी रखा है। वो करीब एक महीने से इसकी तैयारी कर रही हैं। साथ ही वो आगे भी इसे जारी रखेंगी।'
She believed she could, so she did! #keeplearning #sundayfunday @charvi.b
A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on
बता दें कि इससे पहले आलिया ने हैडस्टैंक टेकनीक भी सीखी थी। वो मेघना गुलजार की अगली फिल्म में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। फिल्म की कहानी हरिंदर सिक्का की किताब 'कॉलिंग सेहमत' पर आधारित होगी। ये एक कश्मीरी औरत की कहानी है जिसकी शादी पड़ोसी मुल्क के एक आर्मी ऑफिसर से हुआ है। वो कैसे साल 1971 की भारत-पाक लड़ाई के दौरान भारतीय सुरक्षा एजेंसी को खुफिया जानकारी देती है, यही है फिल्म की कहानी।