{"_id":"5948e4154f1c1b2c058b4b93","slug":"arjun-kapoor-and-anil-kapoor-upcoming-mubarakan-trailer-released","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'मुबारकां' का ट्रेलर आया, दिखी चाचा-भतीजे की जुगलबंदी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मुबारकां' का ट्रेलर आया, दिखी चाचा-भतीजे की जुगलबंदी
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Tue, 20 Jun 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'मुबारकां' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। काफी समय से ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा था। वहीं अर्जुन कपूर भी रोज नया पोस्टर रिलीज कर रहे थे। ट्रेलर के देखकर फिल्म में होने वाली कॉमेडी का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म में पहली बार चाच- भतीजे की जोड़ी नजर आने वाली है।
मजेदार बात तो ये है कि फिल्म में भी अर्जुन कपूर और अनिल कपूर चाचा और भतीजे के रोल में ही नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अनिल 'करतार सिंह' तो अर्जुन 'करण और चरण' का किरदार निभाते दिखाई आएंगे। ये फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अर्जुन के लव इंट्रेस्ट का रोल आथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज निभाती नजर आएंगी वहीं अनिल कपूर फिल्म में भी अर्जुन के चाचा ही बने हैं।
फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसकी कहानी एक शादी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म को 'नो एंट्री' और 'वेलकम' जैसी हिट कॉमेडी फिल्में देने वाले अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म से अनीस कॉमेडी में वापसी कर सकते हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल दिखाने में नाकाम रही थीं जो 'वेलकम' और 'नो एंट्री' ने दिखाया था।
विज्ञापन
यहां देखें ट्रेलर-

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन