{"_id":"592d11d84f1c1bc074bdace8","slug":"aamir-khan-speaks-about-dangal-becoming-highest-grossing-indian-film-beats-baahubali-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर ने कहा, 'दंगल को लेकर ये बात सपने में भी नहीं सोची थी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर ने कहा, 'दंगल को लेकर ये बात सपने में भी नहीं सोची थी'
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Tue, 30 May 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
आमिर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म कही जाने वाली फिल्म 'बाहुबली 2' को भी पीछे छोड़ दिया है। आमिर की 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर 1,665 करोड़ रुपये कमा सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। आमिर ने इस पर कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि 'दंगल' इतनी कमाई करेगी।
एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा, 'हम बस उम्मीद कर रहे थे कि चीन के लोग 'दंगल' से कनेक्ट कर पाएं, लेकिन ये तो हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि कनेक्शन ऐसा होगा। इसने हमें आश्चर्यचकित कर दिया है।' जब आमिर से इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मेरे मुताबिक चीन के लोगों का इस फिल्म से भावनात्मक जुड़ाव रहा है। मैं सोशल मीडिया पर वहां के लोगों के रिएक्शन्स देख रहा था। फिल्म की कहानी से कई लोग खुद को जोड़ पाए हैं। कई लोगों को इससे ये पता चला कि मां-बाप किन परिस्थितियों से गुजरते हैं।'
चीन में 'दंगल' को बेशुमार प्यार मिला है। लगभग 7 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई अब भी जारी है। ये वहां सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। इसके अलावा फिल्म इस हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी शामिल है।