फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan and Kapil Dev to get Dinanath Mangeshkar Award

आमिर खान और कपिल देव को मिलेगा दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड

Fri, 21 Apr 2017 02:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 21 Apr 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan and Kapil Dev to get Dinanath Mangeshkar Award
आमिर खान और कपिल देव को मिलेगा दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड
बॉलीवुड के मि. परफेक्शनिस्ट आमिर खान और दिग्गज क्रिकेटर कपिलदेव को 24 अप्रैल को 75वें मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आमिर खान को उनकी फिल्म ‘दंगल’ और कपिल देव को क्रिकेट के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन दोनों हस्तियों के अलावा बीते जमाने की बेहतरीन अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली भी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वालों की लिस्ट में शामिल है। उन्हें हिन्दी सिनेमा में उनकी उपलब्धियों  के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि इस समारोह के आयोजक मास्टर दीनानाथ स्मृति प्रतिष्ठान और हृदयेश आर्ट्स हैं। मुंबई के षड्मुखानंद हाल में आयोजित समारोह में ये पुरस्कार 24 अप्रैल को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वालों को दिया जाता हैं। इस मौके पर समाज सेवा, साहित्य, नाटक और संगीत आदि के क्षेत्र में भी लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

किशोर देशपांडे को सोशल सर्विस के लिए आनंदमयी पुरस्कार , विश्वनाथ कराड को समर्पित जीवन पुरस्कार , विजया राजाध्यक्षा को साहित्य में योगदान के लिए वागविलासिनी पुरस्कार, शिक्षा के लिए डाक्टर उदय निर्गुड़कर और म्यूज़िक के लिए कौशिकी चक्रवर्ती , रंगमंच के लिए मोहन वाघ और सुनील बर्वे को मास्टर दीनानाथ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।


इस मौके पर कई बेहतरीन संगीतकार और गायक म्यूजिकल ट्रिब्यूट भी देंगे। बता दें फिलहाल आमिर खान चीन में हैं, जहां उनकी फिल्म 'दंगल' 5 मई रिलीज होने वाली है। आमिर खान ने इस बार बीजिंग फिल्म फेस्टिवल में भी हिस्सा लिया। 

ये भी पढ़े- रजनीकांत के दामाद धनुष को राहत, फर्जी निकला बेटा बताने वाला दंपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed