‘ए जेंटलमैन’ के डिस्को सॉन्ग की दिखी एक झलक, खास लुक में नजर आए जैकलीन और सिद्दार्थ
कुछ ही सेकेंड के इस वीडियो को जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैप्शन के साथ शेयर किया है जिसमें जैकलीन ने लिखा है ‘द डिस्को सॉन्ग’ का इंतजार करें जल्दी ही आने वाला है।
विज्ञापन विज्ञापन
Wait for it!! The return of Disco 🎵 #TheDiscoSong coming soon @s1dofficial @foxstarhindi
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on
इस वीडियो में सिद्दार्थ ने व्हाइट रंग की जैकेट पहन रखी है जिसे ब्लैक कलर की जींस के साथ टीमअप किया है। इसके साथ ही जैकेट में गोल्डन कलर के स्टार्स बने हुए हैं जो आपको 80 के दशक की याद जरूर दिला देंगे वहीं जैकलीन ने शार्ट स्कर्ट में हमेशा की तरह हॉट नजर आ रहीं हैं।
‘ए जेंटलमैन’ फिल्म में सिद्दार्थ और जैकलीन के अलावा सुनील शेट्टी निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर राज एंड डीके हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 25 अगस्त को रिलीज होगी।