फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jacqueline fernandez share sidharth malhotra second look from a gentleman

जैकलीन को मिल गया उनका 'जेंटलमैन', शेयर की फोटो

Fri, 07 Jul 2017 02:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Fri, 07 Jul 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
 jacqueline fernandez share sidharth malhotra second look from a gentleman
'अ जेंटलमैन'

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों 'अ जेंटलमैन' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। कल ही उन्होंने अपनी इस फिल्म का पहला लुक रिलीज किया था जिसमें वो 'सुंदर' और 'सुशील' लग रहे थे। वहीं अब फिल्म की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने उनकी दूसरी फोटो शेयर की हो जो उस लुक के बिलकुल उलट है। 

विज्ञापन


इस फोटो में सिद्धार्थ कसरत करते अपनी बॉडी दिखा रहे हैं। इसे शेयर करते हुए जैकलीन ने लिखा, 'सिद्धार्थ, अब ये है जो असल में मेरे टाइप का है। ऋषि सुंदर, बहुत ज्यादा सुशील नहीं लेकिन बहुत ज्यादा रिस्की।'
विज्ञापन


बता दें कि कल सिद्धार्थ ने जो फोटो शेयर की थी उसमें वो सूट-बूट में हुए थे। उन्होंने ट्विटर पर इस लुक को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं सुंदर, सुशील आदमी को जानता हूं जो तुम्हारे टाइप का है जैकलीन, बिलकुल मेरी तरह- गौरव।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 'अ जेंटलमैन' का नाम रिलोडेड था और ये भी कहा जा रहा था कि ये ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'बैंग-बैंग' का सीक्वल है। हालांकि इसके बाद मेकर्स ने कंफर्म किया कि ये किसी भी फिल्म का सीक्वल नहीं है।

ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी जिसे राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed