{"_id":"59914f344f1c1bde068b4809","slug":"iit-kgp-students-get-118-pre-placement-offers-at-start-of-semester","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" IIT खड़गपुर के छात्रों को सेमेस्टर के शुरू में ही मिला रिकॉर्ड प्लेसमेंट","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
IIT खड़गपुर के छात्रों को सेमेस्टर के शुरू में ही मिला रिकॉर्ड प्लेसमेंट
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर (IIT KHARAGPUR) ने सेमेस्टर की शुरुआत में ही रिकॉर्ड प्लेसमेंट कराई है। छात्रों को टॉप कंपनियों से 118 'प्री प्लेसमेंट ऑफर' मिले हैं। 11 अगस्त तक विप्रो और माइक्रोसॉफ्ट ने सबसे ज्यादा 14 प्लेसमेंट ऑफर दिए हैं जबकि क्वालकॉम ने 13, सैमसंग ने 12 और टेक्सास इंस्ट्रूमेंंट्स ने 11 प्लेसमेंट्स की पेशकश की है। आईटीसी, यूनीलिवर और कई अन्य कंपनियों ने भी अच्छी खासी पेशकश की है जो कॉर और गैर-कॉर क्षेत्रों से संबंधित हैं जैसे फाइनेंस, सॉफ्टवेयर, ऐनालिटिक्स और कंसल्टेंसी।
विज्ञापन
प्लेसटमेंट का पीपीओ 15 फीसदी होता है
आईआईटी खड़गपुर के प्लेसमेंट चेयरपर्सन देवाशीष देव ने कहा, 'यह प्लेसमेंट के दौर की जबर्दस्त शुरुआत है। आम तौर पर कुल प्लेसटमेंट का पीपीओ करीब 15 प्रतिशत होता है और सेमेस्टर के आगे बढ़ने के साथ और पेशकश आएंगी।' छात्रों ने मई-जून में अनिवार्य इंटर्नशिप की थी जो पाठ्यक्रम का हिस्सा है और इससे सभी विभागों के छात्रों को नौकरी मिली है।
प्रोफेसर देव ने कहा, 'हम पहले आने वाली कंपनियों के साथ ही नई कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं और कई पहले ही प्रतिक्रिया दे चुके हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि दिसंबर में प्लेसमेंट के लिए 250 कपंनियां आ सकती है।'
प्रोफेसर देव ने कहा, 'हम पहले आने वाली कंपनियों के साथ ही नई कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं और कई पहले ही प्रतिक्रिया दे चुके हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि दिसंबर में प्लेसमेंट के लिए 250 कपंनियां आ सकती है।'
कमेंट
कमेंट X