फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   twenty courses will be closed in iit soon

आईआईटी में बंद होंगे ये कोर्स, 20 अगस्त को होगा फैसला

Mon, 31 Jul 2017 09:23 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Jul 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
twenty courses will be closed in iit soon

आईआईटी के जिन कोर्स में छात्र दाखिला लेना पसंद नहीं करते, उन कोर्स को बंद किया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सहमति मिलने के बाद इस मामले पर अब ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड की 20 अगस्त की बैठक में चर्चा होगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि आईआईटी में 121 तो अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में सातवें राउंड की काउंसलिंग के बाद करीब छह हजार सीट खाली रह गयी है। आईआईटी से जुड़े अधिकारी के मुताबिक काउंसलिंग में सीट लेने के बाद भी दाखिला न लेने का ट्रेंड तीन सालों बढ़ गया है।
विज्ञापन


इसको लेकर मंत्रालय ने आईआईटी खड़गपुर के डायरेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी बनायी थी। इसी कमेटी ने पिछले साल मंत्रालय को सुझाव दिया कि पिछले तीन सालों में आईआईटी में सीट इसलिए खाली रह गईं, क्योंकि उन कोर्स की बाजार में मांग नहीं थी। छात्र ऐसे कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, जो नौकरी देने वाला हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़े कदम उठाने पर हो सकता है विचार

twenty courses will be closed in iit soon

पहली बार सात राउंड की काउंसलिंग की गयी, ताकि सीट खाली न रहे। लेकिन इस बार भी आईआईटी मुंबई, दिल्ली, खड़गपुर, बनारस जैसे संस्थान में 121 सीट खाली रह गई। आईआईटी की एक-एक सीट कीमती होती है, ऐसे में छात्रों का यह रवैया बेहद चौंकाने वाला है।

एडमिशन बोर्ड की बैठक में चलन से बाहर हो चुके कोर्स पर चर्चा होगी। वर्ष 2014 में तीन, 2015 में 50 तो वर्ष 2016 में 96 सीटें खाली रह गईं थीं। वहीं, एनआईटी समेत अन्य संस्थानों में भी हजारों सीटें खाली रह गई हैं।

इस बैठक में इस बात पर भी चर्चा हो सकती है कि यदि कोई छात्र काउंसलिंग में सीट रिजर्व करने के बाद दाखिला नहीं लेता है, तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए। इसके अलावा दाखिला लेने के बाद कोई सीट छोड़ता है तो कुल फीस में आधी काट ली जाए। इसके अलावा कोर्स बंद होने पर पापुलर कोर्स में सीट तब्दील करने पर भी सहमति बन सकती है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed