JEE Main 2017: Answer Key जारी, 22 अप्रैल से पहले करें चैलेंज
जेईई मेन-2017(JEE Main-2017) की आधिकारिक वेबसाइट पर आई छात्रों की स्केंड ओएमआर आंसर सीट की कॉपी और आधिकारिक आंसर की मंगलवार को जेईई मेन की ऑफिशियल साइट पर जारी कर दी गई। ये उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने 02 अप्रैल को जेईई मेन परीक्षा पेन पेपर पर दी थी। 22 अप्रैल तक यह जेईई की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
इसके अलावे आयोग छात्रों को सवालों के जवाब से जु़ड़े चैलेंज का भी मौका देगी जो कि सिर्फ ऑनलाइन ही दायर किया जा सकेगा। इसके लिए भी आखिरी तारीख 22 अप्रैल तय की गई है। जिन छात्रों को आयोग द्वारा जारी सवालों के जवाब से कोई शिकायत है, इसके लिए अलग से उन जवाबों को चैलेंज करने का भी लिंक दिया गया है।
किसी सवाल के जवाब को चैलेंज करने के लिए उम्मीदवार को प्रति सवाल 1000 रुपये देने होंगे। फी डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए दिया जा सकेगा।
यह भी देखें: JEE Main 2017: देखें एक्सपर्ट्स द्वारा जारी पेपर-1 के Answers
ऐसे चेक करें Answe key:
- सबसे JEE-2017 की वेबसाइट पर लॉगइन करें
- वेबसाइट के मेन पेज पर फ्लैश हो रहे आंसर की लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के अलावे मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें
- आंसर की और आपके ओएमआर की स्कैंड कॉपी आपके सामने होगी
किसी सवाल के जवाब को चैलेंज करने के लिए साईट पर फ्लैश हो रहे दूसरे लिंक पर जा कर पूरी जानकारी भरें और आगे की प्रक्रिया पूरी करें.
संबंधित वेबसाइट का पताः http://jeemain.nic.in
कमेंट
कमेंट X