{"_id":"58fd737f4f1c1be7648b4c43","slug":"its-master-blaster-sachin-tendulkar-s-birthday-and-he-turns-to-forty-four-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, जानें क्यों खास है उनके जीवन में 24 का आंकड़ा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
44 साल के हुए सचिन तेंदुलकर, जानें क्यों खास है उनके जीवन में 24 का आंकड़ा
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 24 Apr 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज 44 साल के हो गए हैं। भारत रत्न सचिन ने 24 अप्रैल 1973 को जन्म लिया। उनके पिता का नाम रमेश तेंदुलकर है, जो एक प्रसिद्ध उपन्यासकार थे। खास बात है कि उनके जीवन में बर्थडे की तारीख 24 की अलग भूमिका है।
विज्ञापन
दरअसल, 24 अप्रैल को जन्म लेने के बाद उनका अंतरराष्ट्रीय करियर भी 24 साल रहा। उनकी शादी 24 (मई, 1995) को ही हुई। इसके बाद उनका बेटा अर्जुन तेंदुलकर भी 24 (सितंबर, 1999) को ही पैदा हुआ। सचिन की एक बेटी भी है जिसका नाम सारा तेंदुलकर है।
विज्ञापन
सचिन राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनका 2008 में पद्म विभूषण भी मिल चुका है। 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सचिन की विदाई इस कदर शानदार रही कि ऐसी विदाई इससे पहले दुनिया के किसी अन्य क्रिकेटर को नहीं मिली थी।
विज्ञापन
उनके संन्यास के बाद भारत सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। वह इस सम्मान को हासिल करने वाले देश में एकमात्र खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के शख्सियत हैं।