{"_id":"56e195534f1c1be7368b4568","slug":"zimbabwe-win-again-in-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग मैच में जिम्बाब्वे की लगातार दूसरी जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग मैच में जिम्बाब्वे की लगातार दूसरी जीत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Mar 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के क्वालीफाइंग दौर में स्कॉटलैंड की टीम को 11 रनों से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे की टीम ने मुख्य दौर के लिए अपना दावा पुख्ता कर लिया है। अब उसकी अगली भिड़ंत अफगानिस्तान की टीम से है।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने सात विकेट पर 177 रन बनाए थे। सीम विलियम्स ने 36 गेंदों पर 53 रन बनाए जिसमें छह चौके शामिल थे। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 19.4 ओवरों में 136 रनों पर आउट हो गई।
विज्ञापन
अंतिम तीन ओवरों में स्कॉटलैंड की टीम को तीस रन चाहिए और उसके तीन विकेट सुरक्षित थे लेकिन डोनाल्ड टिरिपैनो (2/20) और तिनाशी पैनीयंगारा (1/20) ने 18वें और 19वें ओवर में क्रमश: छह और पांच रन दिए।
विज्ञापन
टिरिपैनो ने अंतिम ओवर फेंका और दो गेंद शेष रहते एल्डेयर इवांस के रूप में स्कॉटलैंड के अंतिम बल्लेबाज को भी आउट कर दिया। जिम्बाब्वे के सबसे सफल गेंदबाज पेसर वेलिंगटन मस्कादजा रहे जिन्होंने 28 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले। वेलिंगटन टीम के कप्तान हैमिल्टन मस्काद्जा के छोटे भाई हैं।
एक समय स्कॉटलैंड की टीम ने आठवें ओवर में महज 42 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन रिची बेरिंगटन (36) और प्रेस्टन मोमसेन (31) ने छठे विकेट पर 51 रन जोड़े। इससे पहले जिम्बाब्वे की ओर से पांचवें ओवर में आए सीन विलियम्स ने 53 रनों की पारी खेली।