{"_id":"593bc7944f1c1b831c9cb98d","slug":"vikram-limaye-to-exit-from-bcci-committee-of-administrators","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुहा के बाद CoA से एक और इस्तीफा तय, विक्रम लिमाय कहेंगे 'बाय-बाय'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गुहा के बाद CoA से एक और इस्तीफा तय, विक्रम लिमाय कहेंगे 'बाय-बाय'
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Sat, 10 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
विक्रम लिमाय
- फोटो : livemint
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीसीबीआई के नियमित परिचालन के लिए गठित प्रशासन समिति (सीओए) के एक और सदस्य बीसीसीआई से जाने की तैयारी में है। विख्यात इतिहासकार रामचंद्र गुहा के बाद समिति के एक और सदस्य विक्रम लिमाय ने भी समिति छोड़ने का मन बना लिया है। लिमाये जल्द ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सीईओ का पद संभालने वाले हैं।
सेबी ने भी लिमाये की नियुक्ति के लिए स्वीकृति दे दी है। नए पद को स्वीकार करने के लिए लिमाये को मौजूदा पद से इस्तीफा देने होगा। जुलाई में जब कोर्ट फिर खुलेगा, तो विक्रम सुप्रीम कोर्ट ने अपना पक्ष रखेंगे। रामचंद्र गुहा ने पिछले महीने ही इस्तीफा दिया था। गुहा ने सीओए के अध्यक्ष विनोद राय को इस्तीफा सौंप दिया है और कोर्ट की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।
गुहा ने अपने विकल्प के रूप में क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ का नाम सुझाया था। हालांकि, विक्रम लिमाय की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। इस समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएजी विनोद राय हैं। गुहा के अलावा इस पैनल में लिमये और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान डायना इदुल्जे भी सदस्या हैं।