फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under 16 Cricket May Soon Become Compulsory To Play Under 19 Cricket

अंडर 16 क्रिकेट नहीं खेला तो वर्ल्ड कप तक पहुंचना मुश्किल

Sun, 30 Apr 2017 10:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sun, 30 Apr 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
Under 16  Cricket May Soon Become Compulsory To Play Under 19 Cricket
क्रिकेट - फोटो : Cricket Country
क्रिकेट में भविष्य बनाना चाहते हैं तो अंडर 19 खेलने से पहले अंडर 14 और 16 खेलना बहुत जरूरी है। अंडर 16 नहीं खेला तो अंडर 19 में सिर्फ दो मैच खेलने को मिलेंगे, इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की मुराद अधूरी रह जाएगी। खेलों में जन्म प्रमाण पत्रों को लेकर बढ़ रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए बीसीसीआई ने यह नई पहल की है। खिलाड़ियों को खेल में अब गंभीरता लानी होगी।
विज्ञापन


बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि खिलाड़ियों के फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों से बोर्ड दुखी है। जिनके पास हुनर है वह भी आकर बताते हैं कि उनके प्रमाण पत्र बाढ़ में बह गए। ऐसे में हमारे पास खिलाड़ियों को खोने के अलावा कोई चारा नहीं बचता है। बाद में ऐसे खिलाड़ियों का पेच कई मामलों में फंसता है। इसलिए जन्म प्रमाण पत्रों के मामले में गंभीरता लाने के लिए खिलाड़ियों की उम्र संबंधी दस्तावेजों को उनके खेल से आंका जाएगा।
विज्ञापन


बचपन से क्रिकेट की प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ी प्रापर उम्र के मैच में अपने आपको साबित करें और आगे बढ़ें। अंडर 14 के बाद अंडर 16 में खेलना जरूरी है। कुछ खिलाड़ी अंडर 14 के बाद सीधे अंडर 19 के लिए ट्राई करते हैं जो गलत है। ऐसे खिलाड़ियों को अंडर 19 खेलने को तो मिलेगा लेकिन सिर्फ  दो बार। इन्हें वर्ल्ड कप और अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों में एंट्री नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed