फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   The Bar Brwal With Joe Root Changed David Warner's Life

इंग्लैंड प्लेयर से बार में हुए झगड़े ने बदल दी इस क्रिकेटर की जिंदगी

Sat, 10 Jun 2017 07:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Sat, 10 Jun 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
The Bar Brwal With Joe Root Changed David Warner's Life
डेविड वॉर्नर, जो रूट - फोटो : Zimbio
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जो रूट के साथ हुई ‘बार बाउट’ को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने किया कि उस फाइट के के बाद उनकी जिंदगी बिल्कुल बदल गई है। उन्होंने कहा, "मैंने इस बात से प्रेरण ली। इसके बाद मैंने अपली जिंदगी में काफी परिवर्तन महसूस किया। हम सभी को इस दौर से गुजरना होा है। जवानी के जोश में हम कुछ भी करने के लिए आमादा हो जाते हैं।"
विज्ञापन


दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में डेविड वॉर्नर हार के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजी जो रूट से उलझ गए थे। इसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों के बीच हुई 'बार फाइट' में रूट ने वॉर्नर के बालों का मजाक उड़ाया था। तब उन्हें लगा कि रूट हाशिम अमला का मजाक उड़ान रहें हैं, जिसके बाद इस सलामी बल्लेबाज ने रूट को मुक्का जड़ दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद झगड़ा बढ़ गया, मगर अन्य खिलाड़ियों ने बीचबचाव किया। इस झगड़े के कारण वॉर्नर को एक मैच से सस्पेंड भी कर दिया गया। शनिवार को दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में फिर आमने-सामने होंगी। बता दें कि रूट और वॉर्नर के बीच दोस्ती हो चुकी है। अगर ऑस्ट्रेलिया इस मैच में जीत नहीं दर्ज कर सका, तो वो चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed