{"_id":"5978cd134f1c1bb8768b4737","slug":"team-india-missed-tow-record-by-few-runs-but-created-new-sri-lankan-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले टेस्ट के पहले दिन दो रिकॉर्ड से चूकी टीम इंडिया,बनाया नया श्रीलंकाई रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले टेस्ट के पहले दिन दो रिकॉर्ड से चूकी टीम इंडिया,बनाया नया श्रीलंकाई रिकॉर्ड
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
शिखर धवन
भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन शानदार आगाज किया। टीम इंडिया ने पहले दिन के खेल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शिखर धवने और चेतेश्वर पुजारी की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत 3 विकेट पर 399 रन का स्कोर खड़ा किया। शिखर ने 168 गेंद में 190 और पुजारा ने नाबाद 144 रन बनाए।
विज्ञापन
Trending Videos
अपने ही रिकॉर्ड से चूकी टीम इंडिया
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : file photo
लेकिन इस दौरान टीम इंडिया अपना ही एक रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई। भारत के पहले दिन का स्कोर टेस्ट इतिहास में उसका किसी भी टेस्ट में बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने श्रीलंका के ही खिलाफ साल 2009-10 में कानपुर टेस्ट में पहले दिन का खेल समाप्त होने पर 2 विकेट पर 417 रन बनाए थे। लेकिन विराट सेना इस रिकॉर्ड को तोड़ने से 19 रनों से चूक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंकाई धरती पर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
Ajinkya rahane And Cheteshwar pujara
- फोटो : PTI
लेकिन भारत का पहले दिन का स्कोर श्रीलंकाई धरती पर किसी भी मेहमान टीम द्वारा बनाया सबसे बड़ा स्कोर है। श्रीलंकाई टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले और कोई टीम पहले दिन इतने बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी।
किसी एशियाई टीम द्वारा विदेशी धरती पर पहले दिन बनाए गए स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ने से भारतीय टीम 8 रन से चूक गई। यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम दर्ज है। श्रीलंका ने साल 2008-09 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट के पहले दिन 3 विकेट पर 406 रन बनाए थे।
किसी एशियाई टीम द्वारा विदेशी धरती पर पहले दिन बनाए गए स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ने से भारतीय टीम 8 रन से चूक गई। यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम दर्ज है। श्रीलंका ने साल 2008-09 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट के पहले दिन 3 विकेट पर 406 रन बनाए थे।