फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sunil Gavaskar said,Virat Kohli will be greatest captains for India

टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी ने कहा, भारत के सबसे बेस्ट कप्तान होंगे विराट कोहली

Thu, 28 Sep 2017 11:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 28 Sep 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar said,Virat Kohli will be greatest captains for India
विराट कोहली - फोटो : ESPN

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि विराट कोहली  टीम इंडिया के सबसे सफलतम क्रिकेट कप्तान बन सकते हैं। एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में गावस्कर ने कहा कि विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे महान कप्तान होंगे। विराट ने अपने नेतृत्व और कप्तानी से सभी को प्रभावित किया है।

विज्ञापन


गावस्कर ने कहा कि विराट ने लगभग हर द्विपक्षीय सीरीज में जीत दर्ज की है और इसी के बदौलत भारत इस साल जून में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा था। उन्होंने कहा कि कोहली टीम इंडिया में टाइगर पटौदी की ही तरह एक शैली लेकर आए हैं। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- बेंगलुरू में खुश हो सकते हैं कंगारू, यहां नहीं चलता इस भारतीय सुपर स्टार का जादू

उन्होंने कहा कि विराट कोहली ने टीम इंडिया में एक ऐसे माहौल को पैदा किया है, जिससे शारीरिक फिटनेस और आक्रामक खेल को बढ़ावा मिला है। साथ ही गावस्कर का मानना है कि वर्तमान भारतीय टीम खेल के हर विभाग में बेहतरीन है और टीम इंडिया में भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान होने की क्षमता है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये टीम इतनी मजूबत है कि रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ी के लिए अंतिम एकादश में जगह बनाना मुश्किल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया अब तक की सबसे महानतम भारतीय वनडे टीम

Sunil Gavaskar said,Virat Kohli will be greatest captains for India
सुनील गावस्कर

टीवी चैनल से बातचीत में गावस्कर ने कहा, 'तुलना करना ठीक नहीं होगा लेकिन यह बहुत ही अच्छी टीम है। मुझे लगता है कि जब तक ये टीम खेलना बंद करेगी तब तक ये अब तक की सबसे महानतम भारतीय वनडे टीम बन चुकी होगी, क्योंकि इसका संतुलन बहुत अच्छा है। आपके पास 8 वें या 9 वें नंबर तक बल्लेबाज हैं। आपके पास गेंदबाज हैं जो जब चाहे और जैसा चाहे वैसी गेंदबाजी कर सकते हैं। जब आप इन सारी बातों को ध्यान में रखते हैं तो आपको पता चलता है कि ये बहुत ही खास टीम है, जिसकी कप्तानी एक बहुत ही खास खिलाड़ी के हाथों में हैं।'

मालूम हो कि इसके पहले गावस्कर ने कहा था कि यह टीम भारत की सर्वकालिक सबसे बेहतरीन वनडे टीम बनेगी। गौरतलब है कि कोहली की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले तीन वनडे मैचों में हराकर पांच वनडे मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली है।

पढ़ेंः- इन 11 खिलाड़ियों के साथ चौथे वन-डे में उतर सकती है टीम इंडिया, बड़े बदलाव होंगे

​सीरीज का चौथा वनडे आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि पांचवा वनडे रविवार को नागपुर में खेला जाएगा। बता दें कि कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार  9वीं जीत हासिल की है। इसी के साथ कप्तान कोहली लगातार 9 वनडे जीतने वाले पूर्व कप्तान धोनी के बाद दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। कोहली ने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। वनडे क्रिकेट में विराट 30 शतक लगाकर सूची में दूसरे स्थान पर है। वह अब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से 19 शतक पीछे हैं जो 49 वनडे शतक लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed