फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shinwari leads Pakistan's whitewash of Sri Lanka in sharjah

भारत के बाद पाक ने भी किया श्रीलंका का सूपड़ा साफ, आखिरी वनडे में दी 9 विकेट से मात

Mon, 23 Oct 2017 11:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 23 Oct 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Shinwari leads Pakistan's whitewash of Sri Lanka in sharjah
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम - फोटो : icc

पेसर उस्मान शिनवारी की बदौलत पाकिस्तान ने आखिरी और पांचवें वनडे में श्रीलंका को नौ विकेट से हराकर सीरीज 5-0 से जीत ली। तेज गेंदबाज उस्मान ने पांच विकेट झटक कर श्रीलंका की बल्लेबाजी लाइन अप को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने सात ओवर में 34 रन खर्च कर पांच विकेट लिए। इससे पहले श्रीलंका की पूरी टीम 26.2 ओवर में 103 रन पर आउट हो गई। बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम ने 20.2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। 

विज्ञापन


पाक के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने सात चौकों की मदद से 48 रन बनाए, जबकि इमाम उल हक ने 64 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 45 रन बनाए। पांच मैचों की वनडे सीरीज में यह पाकिस्तान का छठवां क्लीन स्वीप है। साल 2008 के बाद पाकिस्तान किसी टीम के खिलाफ सीरीज के सभी मैच जीतने में सफल हुई है। इससे पहले जिम्बॉम्बे को 2002 व 2008, बांग्लादेश को 2003 व 2008 और न्यूजीलैंड को 2003 में पाक ने क्लीन स्वीप किया था। इस साल जून में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद पाक लगातार नौ मैच जीत चुका है, जबकि श्रीलंका लगातार 12 मैच हार चुका है। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम ने श्रीलंका को 5-0 से मात दी थी। इससे पहले वो दो मैच चैंपियंस ट्रॉफी में हारा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed