फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rishabh Pant May Join Delhi Daredevils Soon After Demise of His Father

पिता के देहांत के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स से जल्द जुड़ सकते हैं ऋषभ पंत

Fri, 07 Apr 2017 09:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Fri, 07 Apr 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
Rishabh Pant May Join Delhi Daredevils Soon After Demise of His Father
ऋषभ पंत
अगर खबरों की मानें तो भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के निजी जीवन में बुधवार रात को भूचाल-सा आ गया। बुधवार को उनके पिता राजेंद्र पंत का देहांत हो गया। 19 वर्षीय पंत दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा हैं, मगर इस अनहोनी के बाद वो अंतिम संस्कार करने पास रूड़की चले गए। उनकी मां और बहिन भी वहीं हैं।
विज्ञापन


एक अंग्रेजी वेबसाइट से दिल्ली की टीम के एक अधिकारी ने कहा, "ऋषभ जब चाहें टीम से जुड़ सकते हैं। इस मुश्किल घड़ी में टीम उनके साथ है।" प्राप्त हुई सूचना के अनुसार ऋषभ शुक्रवार देर शाम को टीम से जुड़ सकते हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स को अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ 8 अप्रैल को खेलना है। पंत दिल्ली की टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं।
विज्ञापन


ऋषभ ने इस साल के रणजी सीजन में 972 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उनका नाम रणजी क्रिकेट का सबसे तेज शतक भी दर्ज है। गौरतलब है कि पंत की ही तरह विराट कोहली ने भी 2006 में अपने पिता को टूर्नामेंट के दौरान ही गंवाया था। दिल्ली की टीम को उम्मीद होगी की पंत इस दुखद घटना के बाद जल्द ही टीम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed