फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni met children in srinagars army school

एमएस धोनी ने फिर किया लोगों को हैरान, अचानक श्रीनगर के आर्मी स्कूल पहुंचे

Thu, 23 Nov 2017 03:02 PM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 23 Nov 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni met children in srinagars army school
एमएस धोनी - फोटो : twitter

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी कुछ अलग करके लोगों को हैरान करने में माहिर हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी ने बुधवार को अचानक श्रीनगर के स्कूल पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया। धोनी ने श्रीनगर के आर्मी स्कूल पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उन्हें महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

विज्ञापन


भारतीय सेना की चिनार कोर्प्स ने ट्वीट करके धोनी के श्रीनगर आने की जानकारी दी। वैसे आपको बता दें कि धोनी को मीडिया से दूरी अच्छी लगती है और शायद यही वजह रही कि श्रीनगर पहुंचने की उनकी खबर मीडिया को नहीं पता चली। 
विज्ञापन

 




धोनी ने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें खेल और पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए कहा। टेस्‍ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके धोनी इन दिनों आराम कर रहे हैं। वो 10 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में खेलते नजर आएंगे। इस समय का सदुपयोग करते हुए पूर्व कप्तान ने भारतीय सेवा को सेवा देना ठीक समझा।


आपको बता दें एम एस धोनी देश की आर्मी को अपनी पत्नी साक्षी से ज्यादा महत्वपूर्व बताते हैं। धोनी ने बयान दिया था कि उनके जीवन का सबसे ज्यादा गौरवान्वित करने वाले पल वो था जब
जब टेरिटोरियल आर्मी की पिपिंग सेरेमनी के दौरान उनका रैंक पिन-अप किया गया था। धोनी ने कहा था, 'मैं अपने देश से बेहद प्यार करता हूं और मैंने साक्षी से भी कह रखा है कि उसकी जगह मेरी जिंदगी में देश और माता-पिता के बाद आती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed