{"_id":"594744424f1c1ba3278b45eb","slug":"mirwaiz-celebrate-pak-wins-gautam-suggest-to-cross-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की जीत से अलगाववादी नेता खुश, गंभीर बोले- पाक जाओ पैकिंग मैं करवा दूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक की जीत से अलगाववादी नेता खुश, गंभीर बोले- पाक जाओ पैकिंग मैं करवा दूंगा
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान से टीम इंडिया की हार के बाद अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने पाकिस्तान को बधाई दी। मीरवाइज ने ट्वीट कर लिखा कि चारों ओर पटाखों की आवाज है, ऐसे लग रहा है कि मानों ईद पहले आ गई हो। आज टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया # पाकिस्तान।
विज्ञापन
जिसके बाद भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मीरवाइज के इस ट्वीट पर गहरी प्रतिक्रिया जताई। गौतम ने ट्वीट पर लिखा कि मीरवाइज तुम बॉर्डर क्यों नहीं पार कर लेते। तुम्हे वहां ज्यादा बेहतर पटाखों की गुंज सुनाई देगी( चाइनिज पटाखों की)। तुम वहीं पर ईद का जश्न मनाओं मैं तुम्हे वहां जाने के लिए पैकिंग में मदद कर दुंगा।Fireworks all around, feels like an early Eid here. Better team took the day. Congratulations team #Pakistan
— Mirwaiz Umar Farooq (@MirwaizKashmir) June 18, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में टीम इंडिया को पाकिस्तान ने 180 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सामने 50 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 338 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया 30.3 ओवर में महज 158 रन पर ही ढेर हो गई।A suggestion @MirwaizKashmir why don't u cross the border? U will get better fireworks (Chinese?), Eid celebs there.I can help u wid packing
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) June 18, 2017