{"_id":"56fbc5684f1c1b2d5ff002f5","slug":"live-new-zealand-vs-england-first-semifinal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Mar 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
दिल्ली में हुए वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 154 रन बनाए। इंग्लैंड ने यह स्कोर ओपनर जेसोन रॉय (78) की आतिश पारी की बदौलत इसे 7 विकेट और 17 गेंद रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन
इससे पहले इसी मैदान में हुए महिला वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पूरा स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना इंग्लैंड को रास आया। और टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक टीम न्यूजीलैंड पर आसान जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उसका मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विनिंग टीम के साथ रविवार 3 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गॉर्डन में होगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड की इस जीत के सच्चे हकदार निसंदेह जेसोन रॉय रहे। उन्होंने 2 छक्के और 11 चौकों के साथ 44 गेंदों में 78 रन बनाए। लेकिन टीम के गेंदबाजों ने भी अहम रोल अदा किया। एक लम्हा खतरनाक लग रहे कीवी बल्लेबाजों को डेथ ओवरों में रोका। जहां शुरू में कीवी टीम का स्कोर 200 के आसपास जाते लग रहा था, आखिर के 4 ओवरों में न्यूजीलैंड सिर्फ 20 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल के रुप में वेस्टइंडीज और टीम इंडिया गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी। दोनों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। एक तरफ विराट कोहली टीम इंडिया की बड़ी उम्मीद हैं, वहीं क्रिस गेल भी वेस्टइंडीज को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इंग्लिश गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों पर कसी लगाम
इससे पहले न्यौते के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को अपनी पारंपरिक शुरुआत मिली। ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने चौका जड़ टीम और अपना खाता खोला। हालांकि वह ज्यादा देर नहीं टिके और विकेट के पीछे कैचआउट हुए। उसके बाद क्रीज पर पहुंचे कॉलिन मुनरों ने आते ही धमाकेदार बैटिंग करनी शुरू कर दी। 6 वें ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर मुनरों ने टीम के पचास रन पूरे किए।
कीवी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देख इंग्लिश कप्तान इयोन मोर्गन ने 7 वें ओवर में स्पिनर आदिल रशीद को गेंदबाजी में उतारा। यह प्रयोग विकेट तो नहीं दिला पाया लेकिन रनों की गति रोकने में जरूर सफल रहा। अपने पहले ओवर में रशीद ने 4 रन ही दिए।
मुनरो ने कप्तान केन विलियमसन के साथ 38 गेंदों में फिफ्टी रनों की साझेदारी पूरी कर ली। रशीद अपने दूसरे ओवर में बहुत मंहगे साबित हुए। मुनरो ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से उन्हें काफी परेशान किया। हालांकि 11 वें ओवर में ऑलराउंडर मोईन अली ने कप्तान विलियसमसन (32) को कॉट एंड बोल्ड कर कीवी को दूसरा झटका दिया। मुनरों के साथ कप्तान विलियमसन ने 74 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की।
नए बल्लेबाज के रुप में कीवी ऑलराउंडर क्रीज पर पहुंचे। लेकिन वह एक-आध शॉट ही लगाए थे कि खतरनाक बल्लेबाज मुनरो अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 32 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के के साथ 46 रन ठोंके। अगला विकेट इंग्लैंड ने रॉस टेलर (6) का झटका। पांचवीं और छठी सफलता इंग्लिश गेंदबाज बेन स्कोक्स को मिली। आखिर ओवर में भी स्टोक्स ने सातवां विकेट लिया।

रॉय ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को 'रुलाया'
जवाब में इंग्लैंड की बल्लेबाजी बेहद आतिशी रही। पहले ही ओवर में जेसोन रॉय ने चार चौके लगाकर अपने इरादे बता दिए। तीसरे ओवर में दूसरे इंग्लिश ओपनर एलक्स हेल्स ने छक्का और चौका लगाकर कीवी गेंदबाजों को परेशान करना शुरू किया। इस ओवर में कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज स्पिनर मिचेल स्टेनर को गेंदबाजी में उतारा, लेकिन इंग्लिश ओपनरो ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और इस ओवर में ही 50 का आंकड़ा पार किया। पॉवरप्ले के दौरान इंग्लैंड ने 11 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
7 वें ओवर में रॉय ने फिफ्टी जमाई। उन्होंने यह कारनामा मात्र 26 गेंदों में किया। न्यूजीलैंड को पहली सफलता सेंटनर ने हेल्स (20) ने दिलाई। दूसरी छोर से रॉय ने अपनी आतिशी जारी रखी। रॉय ने हेल्स के साथ पहले विकेट के लिए 82 रनों की धमाकेदार साझेदारी की। रॉय ने हेल्स के साथ पहले विकेट के लिए 82 रनों की धमाकेदार साझेदारी की। रॉय 44 गेंदों में 74 रन बनाकर कीवी स्पिनर ईश सोढ़ी का शिकार हुए। हालांकि वह अपना काम कर गए। अब इंग्लैंड को 46 गेंदों में 44 रन ही चाहिए थे। जोए रूट ने आखिर में बल्ले का क्लास दिखाया और टीम को जीत दिलाई।