फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE IndVsEng: first test match day one rajkot

IndVsEng : पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड के नाम रहा दिन

Wed, 09 Nov 2016 11:34 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
LIVE IndVsEng: first test match day one rajkot
इंग्लैंड क्रिकेट - फोटो : getty

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच गुजरात के राजकोट में खेला जा रहा है। राजकोट टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह इंग्लैंड के नाम रहा जो रूट और मोइन अली ने शानदार पारियां खेलकर इंग्लैंड को पहले दिन चार विकेट के नुकसान पर 311 रन पर पहुंचा दिया। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान एलेस्टर कुक और पहला मैच खेल रहे हसीब हमीन ने 15 ओवर तक पारी को संभाला, लेकिन 47 के स्कोर पर कप्तान कुक जड़ेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।  पहले सत्र में इंग्लैंड ने 102 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। कुक के बाद हमीद भी चलते बने। 
विज्ञापन


इससे पूर्व पहले सत्र की आखिरी गेंद पर अश्विन ने बेन डकेट को पवेलियन भेजा। इससे पहले हमीद 31 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।  कप्तान एलेस्टर कुक 21 रन बनाकर रविंद्र जडेजा शिकार बने। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया ने बनाए दबाव का फायदा नहीं उठाया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सत्र में संभल कर खेलते हुए चायकाल तक 3 विकेट खोकर 209 रन बना लिए थे। इसके बाद दिन के आखिरी सत्र में भी भारतीय गेंदबाज संघर्ष करतेदिखाई दिए। दिन के 87 ओवर के खेल में इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं। दूसरे सत्र के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उमेश यादव ने शतकवीर जो रूट को 124 रन पर  चलता कर दिया। फॉलो थ्रू में यादव ने रूट का शानदार कैच लपका। 

इसके साथ ही रूट और मोइन अली के बीच की 179 रनों की साझेदारी भी समाप्त हो गई। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर मोइन अली 99 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनका साथ 19 रन बनाकर  बेन स्ट्रोक्स दे रहे हैं। 

पहले सत्र में लड़खड़ाने वाली इंग्लैंड ने बाद दूसरे सत्र में जो रूट और मोइल अली का शानदार बल्लेबाजी के चलते दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया। दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने 31.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 107 रन बनाए। दिन के आखिरी सत्र में जो रुट ने अपना शतक पूरा किया। वहीं मोइन अली ने हाफ सेंचुरी ठोकी। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 147 रन जोड़ लिए हैं। पहले सत्र के बाद से ही भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए।
LIVE SCORECARD

भारत के लिए अश्विन ने 2, जडेजा और उमेश यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया। 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार भारत की घरेलू धरती पर आखिरी टेस्ट हार रही। उसके बाद भारत ने घरेलू श्रृंखलाओं में आस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और हाल ही में न्यूजीलैंड को मात दी है। कुक का मानना है कि उनकी टीम के सामने मुश्किल चुनौती है। हालांकि चेतेश्वर पुजारा और रविंद्र जडेजा घरेलू मैदान पर कमाल करने के इरादे से उतरेंगे। इस मैच में पहली बार भारत में DRS प्रणाली की प्रयोग किया जा रहा है।

टीमें:
इंडियाः मुरली विजय, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, अमिता मिश्रा, रविंद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव

इंग्लैंडः एलिस्टर कुक, हसीब हमीद, जो रूट, बेन डकेट, जफर अंसारी, मोइन अली,  बेन स्ट्रोक्स,  जॉनी बैस्ट्रो, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed